तेलंगाना में गूंजी हरियाणा के विकास की गूंज
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने हैदराबाद तेलगाना विधानसभा का भ्रमण किया। जह
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने हैदराबाद तेलगाना विधानसभा का भ्रमण किया। जहां उन्होंने विधानसभा सचिव डॉ. एस. राजा सेदानाराम और संयुक्त सचिव वी. नरसिम्हां तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से विकास को लेकर चर्चा की।
राज्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने तेलगाना विधानसभा में हरियाणा के विकास को लेकर चर्चा की। बताया कि आज प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्त है। राज्यमंत्री ने उस विधानसभा में शाहाबाद क्षेत्र में हो रहे विकास की जानकारी दी और यहां के इतिहास से अवगत करवाया। राज्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह उन्होंने वहां के विकास के बारे में भी जानकारी ली। एक दूसरे के अनुभवों को सांझा किया। उन्होंने कहा कि वे जहां भी गए देखा भाजपा सरकार की बदौलत हर प्रदेश का अतुलनीय विकास हो रहा है। आज देश की जनता मान रही है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के तरक्की के मार्ग प्रशस्त हुए हैं और विशेषकर स्वच्छता, खेल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं जैसी योजनाओं को अत्याधिक बल मिला है। तेलंगाना विधानसभा में अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट विकास कार्यो के लिए राज्यमंत्री कृष्ण बेदी को विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया। राज्यमंत्री की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर भाजपा नेता राव रणजीत ं¨सह, देवराज चराया, विक्रम अटवान, अरूण कंसल, कर्णराज ¨सह तूर, कमल शर्मा एडवोकेट, मुलख राज गुंबर, दल ¨सह राणा, चौधरी तेवर खान, सिमरण झरौली ने खुशी जताई है।