दुष्यंत व दिग्विजय ¨सह को इनेलो से निष्कासित करने पर रोष जताया
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय ¨सह चौटाला को इनेलो से निष्कासित करने पर
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय ¨सह चौटाला को इनेलो से निष्कासित करने पर दुष्यंत व दिग्विजय के समर्थकों में रोष है। इसी रोष के चलते युवाओं ने शाहाबाद में राजू त्यौड़ा के कार्यालय पर बैठक कर इनेलो के इस निर्णय पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि इनेलो का यह निर्णय पार्टी हित मे नहीं हैं क्योंकि यह दोनों नेता पार्टी के लिए रीढ की हड्डी थे और इनकी बदौलत पार्टी ने नया वर्चस्व कायम किया था और पार्टी का जनाधार बढ़ा था। समर्थकों ने कहा कि दुष्यंत व दिग्विजिय का जो भी निर्णय होगा वह उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का यह निर्णय जल्दबाजी वाला निर्णय है। इस अवसर पर जगबीर मोहड़ी, सूबे ¨सह औजला, राजू त्यौड़ा, बलदेव ढकाला, कुलदीप सूढ़पुर, ओमप्रकाश मदनपुर, ईशम तिगरी, हाकम रायमाजरा, कर्म ¨सह, राजन कतलाहर राजेश त्यौड़ा मौजूद रहे।