डॉ. आशुतोष कुमार को प्रांत उपाध्यक्ष बनाया
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 51वें प्रांत अधिवेशन में कुरुक्षेत्र के डॉ. आशुतोष कुमार को हरियाणा प्रांत उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 51वें प्रांत अधिवेशन में कुरुक्षेत्र के डॉ. आशुतोष कुमार को हरियाणा प्रांत उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। वे एनआइटी कुरुक्षेत्र के एमसीए विभाग के विभागाध्यक्ष बतौर प्रोफेसर अध्यापन का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
विभाग प्रमुख सुभाष कलसाना ने बताया कि डॉ. आशुतोष कुमार को कुरुक्षेत्र जिले में संगठन के कार्य को गति देने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। यह अधिवेशन 28 से 30 दिसंबर को रोहतक में आयोजित किया गया था। इसमें प्रांत से करीब 1200 विद्यार्थी, शिक्षक व शिक्षाविद मौजूद रहे। यहां शिक्षा जगत से जुड़े विभिन्न प्रस्ताव पास किए गए। अधिवेशन का उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया। उनके साथ सांसद रोहतक डॉ. अरविद शर्मा, ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त, मेयर मनमोहन गोयल समेत एबीवीपी के प्रांतीय, क्षेत्रीय व राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इनको भी मिली जिम्मेदारी
वहीं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सचिव प्रियंका चावरिया को प्रांत सह मंत्री, प्राध्यापक सौरव त्रिखा को जिला प्रमुख, संदीप सजूमा को एसएफडी विभाग संयोजक, रेणु भारद्वाज, प्रेरित गोयल और मिलाप नांदल को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।