हर वोट कुछ कहता है..। चिकित्सकों ने दवा लिखते हुए मरीजों से कहा वोट डालने जरूर जाना
जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र दैनिक जागरण की ओर से मंगलवार को हर वोट कुछ कहता है कैंपेन एलएनजेपी अस्पताल में चलाया गया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
दैनिक जागरण की ओर से मंगलवार को हर वोट कुछ कहता है, कैंपेन एलएनजेपी अस्पताल में चलाया गया। ओपीडी में बैठे हुए चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार करते हुए उन्हें मतदान करने के लिए जागरूक भी किया और कहा कि 12 मई को सब मतदान करने जरूर जाएं। इस दौरान चिकित्सकों ने मरीजों को कहा कि एक-एक वोट जरूरी है। हर वोट अपनी अहमियत रखता है। एक वोट से जीत और हार दोनों संभव है। मगर सबसे जरूरी बात यह है कि संविधान में आम लोगों को जो अधिकार मिला है उसका प्रयोग किया जाना चाहिए। दैनिक जागरण और चिकित्सकों की इस अपील को मरीज व उनके परिजनों ने भी सराहा। इतना ही नहीं चिकित्सकों ने ओपीडी में आने वाले कुछ मरीजों की पर्ची पर लिखकर भी वोट की अपील की। बॉक्स
अपने वोट की अहमियत को पहचानें : डॉ. शैंलेंद्र
फोटो संख्या : 8 एलएनजेपी अस्पताल के फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र शर्मा ममगाईं ने कहा कि हमारे संविधान में सभी को वोट डालने का समान अधिकार मिला है। आपका वोट संविधान को और मजबूती देगा। दैनिक जागरण की इस मुहीम को हम सभी को मिलकर सफल बनाना है। इसलिए कभी भी यह सोचकर मतदान करने से नहीं बचना चाहिए कि मेरा एक वोट क्या कर लेगा। चुनावों में बहुत से ऐसे वाक्या सामने आए हैं जब एक वोट से उम्मीदवार की जीत हो गई। अपने वोट की अहमियत को पहचानिए। दैनिक जागरण की मुहीम काफी सराहनीय : डॉ. कृष्ण
फोटो संख्या : 9 फिजिशियन डॉ. कृष्ण ने कहा कि दैनिक जागरण की यह मुहीम काफी सराहनीय है। वोट देने के लिए हर व्यक्ति को जागरूक करना जरूरी है। हर वोट अपनी अलग अहमयित रखता है। ओपीडी में आने वाले मरीजों को इसके लिए प्रेरित किया जा रहा है कि वे अपने मत का प्रयोग हर हाल में करें। बहुत से बुजुर्ग चुनाव के दौरान अक्सर व्हीलचेयर, बेसाखी और यहां तक कि स्ट्रेचर पर भी वोट डालने के लिए जाते हैं। यह उनके जज्बे को प्रर्दिशत करता है। उसी प्रकार हर व्यक्ति के अंदर यह जज्बा होना चाहिए। हमारा हक भी, कर्तव्य भी : डॉ. पूजा
फोटो संख्या : 10 डॉ. पूजा मेहरा ने कहा कि वोट डालना हर आमोखास व्यक्ति का अधिकार है। इसे दूसरों पर अहसान जताकर मत कीजिए। यह हमारा हक भी है और कर्तव्य भी है। इस दिन आपका पहला कार्य वोट से ही शुरू होना चाहिए। इस बार कोई बहाना नहीं : डॉ. काजल फोटो संख्या : 11
डॉ. काजल ने कहा कि पोलिग बूथ पर लंबी लाइन में लगना पड़ेगा। इन सब बहानों को छोड़ दीजिए। यह हमारा हक है। देश के संविधान को मजबूत करने के लिए हर वोट जरूरी है। इसलिए बिना किसी तरह के बहाने बनाए इस बार वोट करने के लिए जरूर जाएं। इसे एक त्योहार की तरह ही मनाना चाहिए। देश में महिलाएं हर स्थान पर सुरक्षित रहें इसलिए वोट जरूर दें
फोटो संख्या : 12 बेटी को चिकित्सक के पास दिखाने के लिए आई सीमा ने बताया कि वह हर बार वोट डालने के लिए जाती हैं। महिलाएं बड़े उत्साह के साथ वोट डालती हैं। देश में महिलाएं हर स्थान पर सुरक्षित रहें। इसके लिए कम से कम हर महिला और बेटी को वोट करना चाहिए। महिलाओं को भी अपने वोट का प्रयोग करने का संविधान में हक मिला है, जिसे कम से कम वे तो कभी नहीं छोड़ेंगी और न ही दूसरी महिलाओं को छोड़ना चाहिए।