Move to Jagran APP

मत छेड़ बलम मेरी चुनर न . . . हरियाणवी समूह नृत्य पर झूमे दर्शक

रत्नावली में हरियाणवी समूह नृत्य में युवाओं ने दर्शकों को भी अपने साथ झूमने पर मजबूर कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Nov 2019 08:23 AM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2019 08:23 AM (IST)
मत छेड़ बलम मेरी चुनर न . . . हरियाणवी समूह नृत्य पर झूमे दर्शक
मत छेड़ बलम मेरी चुनर न . . . हरियाणवी समूह नृत्य पर झूमे दर्शक

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : रत्नावली उत्सव में प्रतिभागी जब मंच पर अपनी प्रस्तुति दे रहे थे तो खचाखच भरे ऑडिटोरियम में दर्शक भी झूम रहे थे। हरियाणवी समूह नृत्य में युवा कलाकारों ने जिस जोश व उत्साह के साथ प्रस्तुति दी, उसी उत्साह के साथ दर्शकों ने तालियों के साथ उनका मनोबल बढ़ाया।

loksabha election banner

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित रत्नावली के अंतिम दिन ऑडिटोरियम में हुए हरियाणवी ग्रुप डांस में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस विधा के माध्यम से प्रतिभागियों ने हरियाणवी संस्कृति का परिचय देते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया जिसमें सरदार अजीत सिंह कॉलेज ने मत छेड़ बलम मेरी चुनर न पर अपनी प्रस्तुति दी।

यूटीडी केयूके ने सदा सुहागन रहूं मेरे मालिक आशीर्वाद दो आप से दर्शकों को लुभाया। आरकेएसडी पीजी कॉलेज दिल धड़कै पिया मेरा तेरी याद मैं बैठी सू बलम से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। डीएवी यमुनानगर की टीम ने हरियाला बन्ना मोड़ बांधकर आया बन्नो का भी अंग-अंग मुस्काया पर अपनी प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रतियोगिता में लीला सैनी, डॉ. डेजी वालिया, शीशपाल चौहान निर्णायक मंडल के तौर पर शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.