Move to Jagran APP

जिला स्तरीय कुश्ती, कुमार और केसरी दंगल 20 से : यशबीर ¨सह

जिलास्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता और कुमार व केसरी दंगल का आयोजन 20 से 21 फरवरी तक द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में स्थापित कुश्ती केंद्र, पंजीकृत अखाड़े, शिक्षण संस्थान व अन्य गैर शिक्षण संस्थान के पहलवान विभिन्न आयु व भार वर्ग में भाग ले सकते हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 08:39 AM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 08:39 AM (IST)
जिला स्तरीय कुश्ती, कुमार और केसरी दंगल 20 से : यशबीर ¨सह
जिला स्तरीय कुश्ती, कुमार और केसरी दंगल 20 से : यशबीर ¨सह

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: जिलास्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता और कुमार व केसरी दंगल का आयोजन 20 से 21 फरवरी तक द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में स्थापित कुश्ती केंद्र, पंजीकृत अखाड़े, शिक्षण संस्थान व अन्य गैर शिक्षण संस्थान के पहलवान विभिन्न आयु व भार वर्ग में भाग ले सकते हैं।

loksabha election banner

जिला खेल एवं कार्यक्रम अधिकारी यशबीर ¨सह ने कहा कि पुरुषों की जिलास्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता में 17 वर्ष तक के आयु वर्ग में 41 से 45 किलोग्राम, 48 किलोग्राम, 51 किलोग्राम, 55 किलोग्राम, 60 किलोग्राम, 65 किलोग्राम के पहलवान भाग ले सकते है। इसी प्रकार पुरुषों के 21 वर्ष तक के आयु वर्ग में 57 किलोग्राम, 61 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 74 किलोग्राम, 79 किलोग्राम, 86 किलोग्राम तक व 21 वर्ष से उपर के आयु वर्ग में 57 किलोग्राम, 61 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 74 किलोग्राम, 79 किलोग्राम, 86 किलोग्राम तक के पहलवान भाग ले सकते है। उन्होंने कहा कि पुरुष वर्ग में जिला केसरी में 74 किलोग्राम से उपर व जिला कुमार में 62 से 74 किलोग्राम भार वर्ग के पहलवान भाग ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की जिलास्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता में 17 वर्ष तक के आयु वर्ग में 36 से 40 किलोग्राम, 43 किलोग्राम, 46 किलोग्राम, 49 किलोग्राम, 53 किलोग्राम, 57 किलोग्राम, 61 किलोग्राम की महिला पहलवान भाग ले सकती है। इसी प्रकार महिलाओं के 21 वर्ष तक के आयु वर्ग में 55 किलोग्राम, 53 किलोग्राम, 55 किलोग्राम, 59 किलोग्राम, 62 किलोग्राम, 65 किलोग्राम तक व 21 वर्ष से उपर के आयु वर्ग में 50 किलोग्राम, 55 किलोग्राम, 59 किलोग्राम, 62 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 68 किलोग्राम तक की महिला पहलवान भाग ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिला वर्ग में जिला केसरी में 62 किलोग्राम से उपर व जिला कुमारी में 55 से 62 किलोग्राम भार वर्ग की महिला पहलवान भाग ले सकती है। उन्होंने कहा कि इस इन प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए पहलवानों की आयु की गणना 28 फरवरी 2019 के अनुसार चैक की जाएगी। पहलवानों के वजन के समय मूल आयु प्रमाण पत्र व उसकी फोटो स्टेट प्रति तथा एक फोटो लानी होगी। इन प्रतियोगिताओं के लिए पुरुष पहलवानों का भारतोलन 20 फरवरी को प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक व महिला पहलवानों का भारतोलन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.