बच्चों को पेस्ट व ब्रश वितरित किए
दंत चिकित्सक डॉ. माधविका मदान ने कहा कि हरियाणा पुलिस के जवानों की ओर से संचालित रोटी बैंक जरूरतमंदों को रोटी के साथ उनके स्वास्थ्य के लिए कृतसंकल्प है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : दंत चिकित्सक डॉ. माधविका मदान ने कहा कि हरियाणा पुलिस के जवानों की ओर से संचालित रोटी बैंक जरूरतमंदों को रोटी के साथ उनके स्वास्थ्य के लिए कृतसंकल्प है। जरूरतमंदों को पोष्टिक भोजन प्रदान कर उनका स्वास्थ्य सुधरेगा। वे गांव पलवल में जरूरतमंदों को भोजन वितरित कर रही थी। डॉ. माधविका मदान और डॉ. मनीष मदान ने जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क दांतों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक देखभाल के गुर सिखाएं। उन्होंने बच्चों को पेस्ट व ब्रश वितरित किए। रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान सेवक डॉ. अशोक कुमार वर्मा और उपप्रधान राज पंवार ने सयुंक्त रूप से बताया कि रोटी बैंक का प्रयास है कि प्रत्येक जरूरतमंद को उसके घर जाकर भोजन उपलब्ध कराया जाए। हरियाणा फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के निदेशक और रेवाड़ी मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव साहब के मार्गदर्शन और नेतृत्व के साथ एसपी आस्था मोदी के पर्यवेक्षण में रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र ने एक वर्ष से अधिक समय पूर्ण कर लिया है। इस अवसर पर लक्षबीर सिंह व नरेंद्र उपस्थित रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप