Move to Jagran APP

लाख दावों के बाद ब्रह्मासरोवर के पानी से नहीं हट पा रही गंदगी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के लाख दावों के बावजूद ब्रह्मासरोवर का पानी साफ नहीं हो पा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 01:13 AM (IST)Updated: Thu, 13 Dec 2018 01:13 AM (IST)
लाख दावों के बाद ब्रह्मासरोवर के पानी से नहीं हट पा रही गंदगी
लाख दावों के बाद ब्रह्मासरोवर के पानी से नहीं हट पा रही गंदगी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के लाख दावों के बावजूद ब्रह्मासरोवर का पानी साफ नहीं हो पा रहा है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के शुभारंभ से एक दिन पहले तक भी ब्रह्मासरोवर के पानी पर तैरती गंदगी और काई साफ देखी जा रही है। यह तो पानी की सफाई का हाल है। अन्य व्यवस्थाओं में भी खामियों को लेकर पर्यटक अक्सर शिकायत करते दिख रहे हैं।

prime article banner

प्रशासन की ओर से बुजुर्ग और महिलाओं के लिए ई-रिक्शा शुरू करने के बाद भी लोगों को यह उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। ब्रह्मासरोवर के घाटों पर यह हाल देख पर्यटक और श्रद्धालु केडीबी अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं।

ब्रह्मासरोवर के घाट पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में सात दिसंबर से क्राफ्ट और सरस मेला चल रहा है। इस मेले में आए दिन हजारों पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। इसी भीड़ के आगमन को देखते हुए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और जिला प्रशासन पिछले 15 दिनों से तैयारियां पूरी होने के दावे कर रहा है। सात दिसंबर को क्राफ्ट मेले का शुभारंभ होने तक ब्रह्मासरोवर के घाटों पर चारों ओर टूटे पड़े पत्थर तक नहीं बदले जा सके थे। इसके अलावा ब्रह्मासरोवर के पानी की भी पूरी तरह सफाई नहीं हो पाई थी। इस अव्यवस्था को बार-बार उठाने पर अधिकारियों की ओर यही जवाब मिलता था कि जल्द ही बकाया काम पूरे कर दिए जाएंगे। लेकिन अब क्राफ्ट और सरस मेले को शुरू हुए छह दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक भी ब्रह्मसरोवर के पानी की सफाई पूरी नहीं हो पाई है। बाक्स

ई-रिक्शा के पीछे घूमते रहे बुजुर्ग क्राफ्ट और सरस मेले में दुकानों की दूरी को देखते हुए ई-रिक्शा लगाई गई हैं। इन ई-रिक्शा में बुजुर्ग और दिव्यांगों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन यह बुजुर्गों को उपलब्ध नहीं हो रही हैं। क्राफ्ट मेले में बुधवार को पहुंचे एक बुजुर्ग दंपति काफी देर तक ई-रिक्शा की इंतजार करते रहे। काफी देर बाद एक ई-रिक्शा दो पुलिस वाले घूमते हुए निकले तो उन्होंने रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस वाले ई-रिक्शा को अपनी ड्यूटी के लिए इस्तेमाल करने की बात कहकर चलते बने।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.