Move to Jagran APP

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के जन्मदिन पर सुंदरकांड का किया पाठ

कुरुक्षेत्र हरियाणा पुलिस रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र की ओर से रोटी बैंक और प्रयास संस्था के संस्थापक एवं प्रांतीय अध्यक्ष अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव के जन्मदिन पर पुलिस लाइन में सुंदरकांड का पाठ किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Apr 2021 07:42 AM (IST)Updated: Thu, 22 Apr 2021 07:42 AM (IST)
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के जन्मदिन पर सुंदरकांड का किया पाठ
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के जन्मदिन पर सुंदरकांड का किया पाठ

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हरियाणा पुलिस रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र की ओर से रोटी बैंक और प्रयास संस्था के संस्थापक एवं प्रांतीय अध्यक्ष अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव के जन्मदिन पर पुलिस लाइन में सुंदरकांड का पाठ किया गया।

loksabha election banner

डा. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के जन्मदिन के अवसर पर ईंट भट्ठे पर काम करने वाले जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना की बढ़ रही समस्या को देखते हुए उचित नियमों का पालन उनके लिए सर्वोपरि है। कार्यक्रम के दौरान एक पौधा उनके नाम का रोपित किया गया। क्योंकि एक पौधे को रोपित करने से पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता आएगी तो दूसरी ओर सुंदरकांड पाठ के माध्यम से वातावरण राममय होगा ही और सुख का असीम अनुभव होगा। इस मौके पर नरेश सैनी, सीता, कर्ण व बालकिशन मौजूद रहे।

वाल्मीकि सेवा आश्रम में मनाया रामनवमी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गांव आलमपुर में भगवान वाल्मीकि सेवा आश्रम के परिसर में रामनवमी का पवित्र पर्व धूमधाम से मनाया। स्वामी वासुदेव महाराज चित्रकूट ने सर्वप्रथम ग्राम वासियों की सुख-समृद्धि के लिए रामनवमी पर मंत्रोच्चार व हवन से किया।

स्वामी वासुदेव महाराज ने भगवान श्रीराम के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अयोध्या के राजा के रूप में श्रीराम ने अपने राज्य और उसके नागरिकों के प्रति धर्म का पालन कर अपनी कीर्ति बढ़ाई। उनका धर्म विनम्रता, वीरता, सदाचार, कर्तव्य पालन लोगों को आज भी प्रेरणादायक है। उन्होंने एक राजा के रूप में शासन संभालकर देश-विदेश के राजाओं को राजा का व्यवहार अपनी प्रजा के साथ कैसा हो, इसकी प्रेरणा दी। हजारों वर्षों बाद आज भी भगवान श्रीराम का जीवन दुनियाभर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का बहुत बड़ा स्त्रोत हैं। जिला संयोजक धर्मवीर ने कहा कि हम सब भारतवासियों के रोम-रोम में राम बसते हैं। राम हमारे केवल उपास्य ही नहीं, बल्कि वे हम सबको विषम परिस्थितियों के बीच सम जीवन जीने की राह दिखाते है। आज देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर की चपेट में आ रहा है, ऐसे में हम सभी श्रीराम के जीवन से सबक लेते हुए अपने संयमित आचरण और अनुशासित से ही इस संकट पर विजय हासिल कर सकते हैं। इस मौके पर राम कुमार सेठी, बलिद्र, राजकुमार, गुलाब सिंह, मनीष, प्रवीण, सतीश, रितेश, पाला राम, अंकुश, विजय कुमार व सतबीर कुमार मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.