विचार संगोष्ठी में किया स्वामी विवेकानंद को नमन
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से युवा दिवस के अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद एव आज के युवा विषय को लेकर विचार-संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से युवा दिवस के अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद एव आज के युवा विषय को लेकर विचार-संगोष्ठी का आयोजन हुआ। एबीवीपी के संगठन मंत्री कुलदीप पुनिया मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि एबीवीपी के प्रांत उपाध्यक्ष व एनआइटी में कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के चेयरपर्सन डॉ. आशुतोष ¨सह ने शिरकत की।
मुख्य वक्ता कुलदीप पुनिया ने कहा कि यदि छात्रों को विवेकानंद जी के सपनों का भारत बनाना है तो वह केवल विवेकानंद जी के बताए मार्ग पर चलकर ही संभव है। विवेकानंद जी के जीवन के कई प्रसंघों के बारे मे भी छात्रों को बताकर उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश एवं समाज के हित मे कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. आशुतोष ¨सह ने बताया कि किस प्रकार स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व का भ्रमण किया। जिसमें जापान, अमेरिका व अन्य यूरोपीय देश शामिल है में सनातन धर्म, वेदों व भारत के विचारों को पहुंचाया। जिससे पूरे विश्व को शांति एवं मोक्ष का राह मिली।
छात्र संघ की उपाध्यक्ष नामिता नांदल ने सभी अतितिथियों का धन्यवाद किया व अपने अनुभव भी छात्रों के समक्ष सांझे किए। संगोष्ठी में जिला प्रमुख डॉ. अमित कंबोज व विभाग प्रमुख सुभाष कलसाना ने भी अपने विचार छात्रों के समक्ष रखे।
इस अवसर पर जिला संयोजक संदीप सजूमा, युवा व सेवा के प्रांत प्रमुख गौरव सैनी, यूनिवर्सिटी इकाई अध्यक्ष सुमित राणा, हिमांशु ठाकुर, प्रवीण चंदेल, श्याम रावत, डीएन कालेज छात्र संघ अध्यक्ष मधु, सचिव अंजू सैनी, मनदीप, सहदेव, विक्रम आर्य, धीरज यादव, आरजू सेतिया, संदीप भोला, सचिन उपस्थित रहे।