Move to Jagran APP

डीजीपी चंडीगढ़ व एडीजीपी एनसीसी ने किया गुरुकुल कुरुक्षेत्र का दौरा

गुरुकुल कुरुक्षेत्र हरियाणा ही नहीं बल्कि भारत का एक आदर्श गुरुकुल है जहां छात्रों के न केवल सर्वांगीण विकास पर बल दिया जाता है बल्कि उन्हें वैदिक सभ्यता एवं संस्कृति के अनुरूप संस्कारवान बनाया जाता है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 May 2019 09:37 AM (IST)Updated: Thu, 30 May 2019 06:33 AM (IST)
डीजीपी चंडीगढ़ व एडीजीपी एनसीसी ने किया गुरुकुल कुरुक्षेत्र का दौरा
डीजीपी चंडीगढ़ व एडीजीपी एनसीसी ने किया गुरुकुल कुरुक्षेत्र का दौरा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

गुरुकुल कुरुक्षेत्र हरियाणा ही नहीं बल्कि भारत का एक आदर्श गुरुकुल है, जहां छात्रों के न केवल सर्वांगीण विकास पर बल दिया जाता है बल्कि उन्हें वैदिक सभ्यता एवं संस्कृति के अनुरूप संस्कारवान बनाया जाता है। ये शब्द आज गुरुकुल कुरुक्षेत्र के विशेष दौरे पर आए एनसीसी अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल आरएस मानने कहे। वहीं चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक संजय बेनीवाल ने भी गुरुकुल में छात्रों के लिए बने एनडीए विग, आइआइटी, स्मार्ट क्लासिज एवं भव्य विशाल प्रांगण के साथ-साथ बच्चों को संस्कारित गुरुकुलीय शिक्षा व आधुनिक शिक्षा एक साथ देने की प्रशंसा की।

पुलिस महानिदेशक बेनीवाल ने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि ऐसे शिक्षण संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं जहां भारतीयता, सनातन संस्कृति एवं भारतीय परंपरा का मान रखा जाता है। उन्होंने कहा कि जीवन में परिश्रम और सच्ची लगन से सफलता के सभी द्वार खुल जाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरुकुल में शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास और समग्र व्यक्तित्व निखार व परिश्रम सिखाया जाता है। जो उनको आगे बढ़ने से रोक नहीं सकता। उन्होंने आहृवान किया कि संस्कारों पर विश्वास रखें और अपनी समृद्ध व उच्च परम्पराओं को जीवन में संजोकर रखें।

मेजर जनरल ने कहा कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र आज विश्व का विख्यात शिक्षण संस्थान बनकर उभरा है, जहां विद्यार्थियों के लिए बेहतर अधोसंरचना एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक युवा राष्ट्र है जहां भावी पीढ़ी को गुरुकुल शिक्षा पद्धति से संस्कारित कर शिक्षा उपलब्ध कराई जा सकती है।

गुरुकुल कुरुक्षेत्र में पहुंचने पर प्रधान कुलवंत सिंह सैनी ने प्राचार्य कर्नल अरूण दत्ता व शमशेर सिंह के साथ दोनों अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया, वहीं राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी पुष्प-गुच्छ देकर अभिनंदन किया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने स्वयं इन दोनों अधिकारियों को पूरे गुरुकुल का निरीक्षण कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.