Move to Jagran APP

जनक्रांति रैली के लिए कस्बों से पहुंचे कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पिहोवा में आयोजित जनक्रांति पिहोवा में आयोजित जनक्रांति रैली में जिले भर से कांग्रेसी कार्यकर्ता वाहनों के काफिले के साथ रवाना हुए। नगर सुधार मंडल के पूर्व अध्यक्ष जलेश शर्मा के नेतृत्व में 100 वाहनों का काफिला रवाना हुआ।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 01:47 AM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 01:47 AM (IST)
जनक्रांति रैली के लिए कस्बों से पहुंचे कार्यकर्ता
जनक्रांति रैली के लिए कस्बों से पहुंचे कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पिहोवा में आयोजित जनक्रांति रैली में जिले भर से कांग्रेसी कार्यकर्ता वाहनों के काफिले के साथ रवाना हुए। नगर सुधार मंडल के पूर्व अध्यक्ष जलेश शर्मा के नेतृत्व में 100 वाहनों का काफिला रवाना हुआ। जलेश शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह ने सभी वर्गों के लिए कार्य किया। उनके कार्यकाल में प्रदेश में चहुमुखी विकास हुआ है। आज हर वर्ग भाजपा सरकार के जुमलों से दुखी है और लोग कांग्रेस राज को याद कर रहे है। इस मौके पर एनएसयूआई के ईशान शर्मा, दीपक पराशर, अश्वनी शर्मा मौजूद रहे। पिहोवा की जनक्रांति रैली में अमित गर्ग वाहनों के काफिले के साथ रैली के प्रभारी सुरेंद्र ¨सह दहिया ने वाहनों को झंड़ी दिखाकर रवाना किया। अमित शैंकी गर्ग ने कहा कि जनक्रांति रैली को लेकर जनता में बहुत उत्साह है। इस मौके पर सुभाष चौहान अमीन, बलराम मिर्जापुर, अंकुर व सन्नी राणा मौजूद रहे

loksabha election banner

संवाद सहयोगी लाडवा के अनुसार पिहोवा में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा की जनक्रांति यात्रा के दौरान रविवार को हुई जनक्रांति रैली में लाडवा हलके से भारी संख्या में कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। कांग्रेस के युवा जिला प्रधान हरप्रीत ¨सह चीमा के नेतृत्व में युवाओं ने रैली को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। लाडवा हलके से उनके नेतृत्व में भारी संख्या में युवा रैली में शामिल हुए। कांग्रेस के लाडवा हलके से युवा नेता प्रदीप जैनपुर के नेतृत्व में पिहोवा में होने वाली हरियाणा जनक्रांति रथ यात्रा में शामिल होने के लिए सैकड़ों वाहनों का काफिला लाडवा अनाज मंडी से रवाना हुआ। काफिले को प्रदीप पंजेटा जैनपुर व मान ¨सह जैनपुर ने झंडा दिखाकर रैली के लिए रवाना किया।

संवाद सहयोगी इस्माईलाबाद के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा की पिहोवा में आयोजित जनक्रांति रथ यात्रा में काफिला लेकर पूर्व मंत्री निर्मल ¨सह राजनीतिक गलियारों में सवालों की बौछार छोड़ गए हैं। निर्मल ¨सह अंबाला और कुरुक्षेत्र जिले में शक्ति प्रदर्शन करने से भी नहीं चूके। यहां समर्थकों के साथ पहुंचे निर्मल ¨सह ने कहा कि आने वाला चुनाव देखने लायक होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा ने निर्मल ¨सह को अंबाला से भीड़ लाने का जिम्मा सौंपा हुआ था। निर्मल ¨सह ने यहां एक पैलेस में समर्थकों को जमा किया। इस मौके पर जैतपुरा के पूर्व सरपंच तेजबीर ¨सह, जोगपाल, नानक शर्मा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.