गणेश उत्सव की भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : श्री रिद्धि सिद्धि विनायक मंडल द्वारा गोशाला बाजार थानेसर में मनाए
By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Sep 2017 11:39 PM (IST)Updated: Mon, 04 Sep 2017 11:39 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
श्री रिद्धि सिद्धि विनायक मंडल द्वारा गोशाला बाजार थानेसर में मनाए जा रहे विशाल गणेश उत्सव में भजन संध्या आयोजित हुई। श्री शिवशक्ति सेवा मंडल के अध्यक्ष एमके मौदगिल ने बतौर मुख्यातिथि दीप प्रज्वलित किया। व्यवसायी विरेंद्र अग्रवाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में गणेश आरती में भाग लिया। गणेश पूजा अनुष्ठान में मंडल के अध्यक्ष सुधीर चुघ, विनोद सहगल, ऋषि अरोड़ा, दीपक नैय्यर व बंटी अरोड़ा सहित अन्य सदस्यों ने दोनों अतिथियों का स्वागत करके स्मृति चिह्न प्रदान किया। पंडित रामफल ने विधिविधान से गणेश जी की पूजा संपन्न कराई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें