दीपावली पर शहीदों के नाम जलाए दीये
दैनिक जागरण के अभियान एक दीया शहीदों के नाम के तहत लघु सचिवालय स्थित शहीद स्मारक पर दीपावली के मौके पर भारतीय नौजवान सभा की ओर से दीये जला कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा के प्रधान अशोक शर्मा पहलवान के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दीये जलाए और दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को याद किया गया। सभा ने दैनिक जागरण के अभियान की सराहना की।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : दीपावली पर शहीदों के नाम जलाए दीये
दैनिक जागरण के अभियान एक दीया शहीदों के नाम के तहत लघु सचिवालय स्थित शहीद स्मारक पर दीपावली के मौके पर भारतीय नौजवान सभा की ओर से दीये जला कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा के प्रधान अशोक शर्मा पहलवान के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दीये जलाए और दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को याद किया गया। सभा ने दैनिक जागरण के अभियान की सराहना की। फोटो संख्या : 45
शहीद भारत का गौरव : अशोक शर्मा
भारतीय नौजवान सभा के अध्यक्ष अशोक शर्मा पहलवान ने कहा कि शहीद भारत देश का गौरव हैं। देश की स्वतंत्रता और अखंडता बनाए रखने में शहीदों का सबसे बड़ा योगदान है। वीरों ने देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए। ऐसे शहीद कभी कभार ही जन्म लेते हैं, जो मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों आहुति देते हैं। वीर सैनिक सरहद पर तैनात रहते हैं, ताकि देश वासी खुशी से पर्व मना सकें।
फोटो संख्या : 46
शहादत को हमेशा याद रखें युवा : अश्विनी शर्मा
सभा के सदस्य अश्विनी शर्मा ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी नमन के योग्य है, क्योंकि वे अपनी जान देकर भी देश की रक्षा करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन शहीदों के साथ ही उनके परिवारों को भी नमन है। जिन्होंने ऐसे वीर सपूत पैदा किए हैं।
बाक्स
फोटो संख्या : 47
शहीदों की बदौलत ही देश उन्नति के पथ पर अग्रसर : सतबीर
सतबीर घराड़सी ने कहा कि वीर सैनिक ही देश की असली धरोहर हैं। इन्हीं की बदौलत यह देश उन्नति के पथ पर अग्रसर है। इन शहीदों के कारण ही देश की सीमाओं पर आक्रमण करने से विदेशी दुश्मन घबराते हैं। बाक्स
फोटो संख्या : 48
आमजन की सुरक्षा में किया अपने प्राणों का त्याग : राजेश बंसल
राजेश बंसल का कहना है कि जब भी देश में विपत्ति आई है तो सैनिकों ने देश वासियों की रक्षा करने में कोई कोताही नहीं बरती। ऐसे अनेक अवसर आते हैं जब सेना के जवान आमजन को सुरक्षित रखते हुए अपने प्राण त्याग देते हैं। सीमाओं की रक्षा करने वाले ये प्रहरी सदैव भारत माता की रक्षा में मुस्तैद हैं, इन्हें कोटि-कोटि नमन। बाक्स
फोटो संख्या : 49
देश भक्ति के जज्बे की प्ररेणा लें युवा : मनीष मित्तल मनीष मित्तल ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को उनसे देश भक्ति के जज्बे की प्रेरणा लेनी चाहिए। दैनिक जागरण का अभियान एक दिया शहीदों के नाम सराहनीय है। दैनिक जागरण समाचारपत्र द्वारा शहीदों का सम्मान कार्यक्रम सराहनीय है। यह सामाजिक सरोकार समाज में आपसी एकता और भाईचारे का संदेश देता है। बाक्स
फोटो संख्या : 50
शहीदों के कारण ही आजादी की हवा में ले रहे सांस : बहादुर चंद
बहादुर चंद का कहना है कि देश आजाद कराने में वीर शहीदों ने कुर्बानियां दीं। शहीदों की कुर्बानी से ही आज हम आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं। उनकी कुर्बानी को हम कभी नहीं भूला सकते। बाक्स
फोटो संख्या : 51
सरहद के पहरेदारी करने वालों के प्रति हमेशा हो सम्मान : संदीप गर्ग
संदीप गर्ग का कहना है कि सरहद की पहरेदारी करने वाले जवानों के प्रति सम्मान सदा से रहा है। सीमा पर तैनात जवान के शहीद होने पर समस्त देश में शोक की लहर दौड़ जाती है। दीपावली पर एक दीप अलग से जलाने के लिए लोग अभी से ही अभियान चला कर शपथ लेने लगे हैं। बाक्स
फोटो संख्या : 52
शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में शहीदों का विशेष रोल : संजय
संजय ने कहा कि शहीदों के लिए कुछ कुर्बानी देशवासियों को भी देनी चाहिए। यदि इतना भी नहीं कर सकते तो कम से कम प्रत्येक दीपावली को एक दीया अलग से शहीदों के नाम अवश्य जलाएं।
देश का सच्चा सपूत सेना के जवान ही होते हैं जवान किसी का बेटा किसी का भाई किसी का पति और किसी का पिता होता है फिर भी अपने इन रिश्तो से ऊपर उठकर देशवासियों की सुरक्षा के लिए सीमा पर दुश्मनों से जूझते रहते हैं।