विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सूचना एवं विज्ञान केंद्र की गतिविधियों का अवलोकन करने पहुंची डीडीजी

By JagranEdited By:
Published: Mon, 25 Nov 2019 08:30 AM (IST)

सूचना एवं विज्ञान केंद्र मुख्यालय नई दिल्ली से डिप्टी डायरेक्टर जनरल रचना श्रीवास्तव ने कुरुक्षेत्र के एनआइसी केंद्र का निरीक्षण ...और पढ़ें

सूचना एवं विज्ञान केंद्र की गतिविधियों का अवलोकन करने पहुंची डीडीजी
सूचना एवं विज्ञान केंद्र की गतिविधियों का अवलोकन करने पहुंची डीडीजी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सूचना एवं विज्ञान केंद्र मुख्यालय नई दिल्ली से डिप्टी डायरेक्टर जनरल रचना श्रीवास्तव ने कुरुक्षेत्र के एनआइसी केंद्र का निरीक्षण कर विभाग की ओर चलाई जा रही गतिविधियों को अवलोकन किया। उन्होंने लघु सचिवालय में एनआइसी की ओर से स्थापित फोटो गैलरी सहित सीसी टीवी कैमरों के नियंत्रण कक्ष का अवलोकन किया। इसके साथ ही वह आइटी लैब में पहुंची और इस लैब में चले रहे ई लर्निग के कार्य की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से फैसला लिया गया था कि प्रदेश में अलग-अलग जिलों में एनआइसी की ओर करवाए जा रहे कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसी योजना में कुरुक्षेत्र का भी चयन किया गया था। उन्होंने कुरुक्षेत्र में एनआइसी की ओर से ई लर्निग पर किए जा रहे काम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में एनआइसी की ओर से सराहनीय कार्य किया जा रहा है। जिला भर के 400 के लगभग स्कूलों में ई लर्निग पर काम किया जा रहा है। इसके अलावा समाज सेवा के लिए तैयार की गई नेकी की दीवार, आर्गेनिक पिट, सक्षम कक्षा, वाईफाई प्रोजेक्ट व अन्य कार्यक्रम की जानकारी ली। कुरुक्षेत्र एनआइसी अधिकारी विनोद सिगला ने सभी अधिकारियों को कार्यालय की ओर चलाए जा रहे अन्य प्रोजेक्ट की जानकारी दी। इस मौके पर उनके साथ ई आफिस के तकनीकी निदेशक कपिल शर्मा, स्टेट इन्फोरमेटिक आफिसर दीपक बंसल उपस्थित रहे।