महोत्सव का निरीक्षण करते समय चक्कर खाकर गिरीं उपायुक्त
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : उपायुक्त सुमेधा कटारिया अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की तैय
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : उपायुक्त सुमेधा कटारिया अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की तैयारी का निरीक्षण करते हुए सुबह चक्कर खाकर गिर गई। उसमें उनके पैर में चोट लग गई। इसकी सूचना मेले में तैनात चिकित्सकों को दी गई। चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत उपचार दिया गया। उससे पहले शनिवार शाम को ब्रह्मासरोवर की महाआरती में भी उन्हें चक्कर आ गया था। बताया जा रहा है कि मेले की तैयारी के कारण पर्याप्त नींद नहीं लेने से उनका स्वास्थ्य खराब है।
17 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव चल रहा है और शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ को¨वद और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत के आगमन के लिए जिला प्रशासन ने जबरदस्त तैयारी की थी। इस कार्यक्रम की कमान उपायुक्त सुमेधा कटारिया के हाथ में थी। दिनभर कार्यक्रम की व्यस्तता के कारण शाम को जब सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत आरती कर रहे थे, तब उपायुक्त गिर गई। उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। रविवार सुबह भी ऐसा ही हुआ। क्रॉफ्ट और सरस मेले का निरीक्षण करते हुए वे भीड़ में गिर गई। उस दौरान पूर्व आइएएस उर्वशी गुलाटी भी उनके साथ थीं। डॉ. सौरभ कौशल ने बताया कि उन्हें जैसे ही घटना की सूचना मिली, वे तुरंत उनके पास पहुंचे और उन्हें उपचार दिया गया।