Move to Jagran APP

राजबीर को हराकर दर्शन सिंह बने इफको के डायरेक्टर

शाहाबाद के गांव फतेहगढ़ झरौली कलां के दर्शन सिंह इफको के डायरेक्टर चयनित हुए हैं। वोटरों पर सरकारी व राजनीतिक दबाव के बावजूद दर्शन सिंह ने 25 वोट हासिल कर एक तरफा जीत हासिल की है। उल्लेखनीय है कि इस चुनाव के लिए चार जिलों अंबाला कुरुक्षेत्र यमुनानगर व करनाल के कुल 36 वोट थे। दो उम्मीदवार दर्शन सिंह झरौली कलां व राजबीर सिंह पखाना करनाल चुनाव मैदान में उतरे थे। 28 मार्च को संपन्न हुए इस चुनाव में कुल 35 वोट पोल हुए हुए और जिसमें से दर्शन सिंह ने 25 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी को करारी शिकस्त देकर यह चुनाव जीता। हालांकि इस चुनाव में सरकारी व राजनीतिक पूरा हस्तक्षेप था लेकिन कुशल कार्यशैली व प्रतिष्ठा की बदौलत दर्शन सिंह चुनाव जीत कर इफको के डायरेक्टर चयनित हुए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 Mar 2019 07:10 AM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 07:10 AM (IST)
राजबीर को हराकर दर्शन सिंह बने इफको के डायरेक्टर
राजबीर को हराकर दर्शन सिंह बने इफको के डायरेक्टर

संवाद सहयोगी, शाहाबाद: शाहाबाद के गांव फतेहगढ़ झरौली कलां के दर्शन सिंह इफको के डायरेक्टर चयनित हुए हैं। वोटरों पर सरकारी व राजनीतिक दबाव के बावजूद दर्शन सिंह ने 25 वोट हासिल कर एक तरफा जीत हासिल की है। उल्लेखनीय है कि इस चुनाव के लिए चार जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व करनाल के कुल 36 वोट थे। दो उम्मीदवार दर्शन सिंह झरौली कलां व राजबीर सिंह पखाना करनाल चुनाव मैदान में उतरे थे। 28 मार्च को संपन्न हुए इस चुनाव में कुल 35 वोट पोल हुए हुए और जिसमें से दर्शन सिंह ने 25 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी को करारी शिकस्त देकर यह चुनाव जीता। हालांकि इस चुनाव में सरकारी व राजनीतिक पूरा हस्तक्षेप था, लेकिन कुशल कार्यशैली व प्रतिष्ठा की बदौलत दर्शन सिंह चुनाव जीत कर इफको के डायरेक्टर चयनित हुए। चुनाव जीतने पर इफको की तरफ से दर्शन सिंह को नियुक्त पत्र सौंपा गया। दर्शन सिंह ने कहा कि वह इस जीत का श्रेय अपने वोटरों को देते हैं, जिन्होंने दबाव के बावजूद उनकी जीत निश्चित की। दर्शन सिंह ने कहा कि वह अपने दायित्व का निर्वाह कुशलता के साथ करेंगे ताकि किसी को किसी तरह की परेशानी न आए। इस अवसर पर साहब सिंह थांदड़ों, जसपाल सिंह खुड्डन काल, हरभजन ठसकाली, दलीप सिंह झरौलीखुर्द, ऋषिपाल दादूपुर सैनी, गुलजार सिंह मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.