Move to Jagran APP

जयराम विद्यापीठ में दुर्गा अनुष्ठान यज्ञ में दी आहुति

जयराम विद्यापीठ की मुख्य यज्ञशाला में शारदीय नवरात्र पर चल रहे दुर्गा अनुष्ठान पर वीरवार को मुख्य यजमान के तौर पर विद्यापीठ के ट्रस्टी एडवोकेट केके कौशिक ने परिवार के साथ शामिल हुए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 09:25 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 09:25 AM (IST)
जयराम विद्यापीठ में दुर्गा अनुष्ठान यज्ञ में दी आहुति
जयराम विद्यापीठ में दुर्गा अनुष्ठान यज्ञ में दी आहुति

जासं, कुरुक्षेत्र : जयराम विद्यापीठ की मुख्य यज्ञशाला में शारदीय नवरात्र पर चल रहे दुर्गा अनुष्ठान पर वीरवार को मुख्य यजमान के तौर पर विद्यापीठ के ट्रस्टी एडवोकेट केके कौशिक ने परिवार के साथ शामिल हुए। उन्होंने जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से अनुष्ठान यज्ञ में आहुति दी। कर्मकांड विद्वान आचार्य राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री ने नवरात्रों में मां भगवती के छठे स्वरूप माता कात्यानी का आह्वान कर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया। उन्होंने बताया कि परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा है कि नवरात्रों के अवसर पर लोगों को दोहरी मानसिकता का त्याग करना चाहिए। समाज की सोच ठीक करने की जरूरत है। ब्रह्मचारी के अनुसार समाज की सोच भी बदलें और नई अलख जगाएं, नारी को ममता का रूप कहा जाता है। ममता का रूप नारी घर तक ही सीमित नहीं रखें क्योंकि नारी की पहचान महान समाज सुधारक के रूप में भी है। माँ भगवती के नौ देवी स्वरूप प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। इस मौके पर राजेंद्र सिघल, खरैती लाल सिगला, श्रवण गुप्ता, ईश्वर गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, टेक सिंह लौहार माजरा, राजेश सिगला, एसएन गुप्ता, ब्रह्मचारी रोहित कौशिक, रणबीर भारद्वाज, अशोक गर्ग, सतबीर कौशिक व रोहित कौशिक मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.