साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ रैली निकाली
प्रेरणा समिति ने साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली निकाली और पौधारोपण किया। स्वर्ण पदक विजेता रक्तदाता डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि प्रत्येक पर्व को सबको बहुत ही हर्ष और सादगी से मनाया जाना चाहिए।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: प्रेरणा समिति ने साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली निकाली और पौधारोपण किया। स्वर्ण पदक विजेता रक्तदाता डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि प्रत्येक पर्व को सबको बहुत ही हर्ष और सादगी से मनाया जाना चाहिए। आज समय कर रहा है पुकार, पर्यावरण को बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति लगाए पौधे एक हजार। दूसरे साइकिल की सवारी को अपनाकर पर्यावरण मित्र बनें ताकि स्वच्छ वायु द्वारा व्यक्ति स्वस्थ रहे। डॉ.भारतेंदु हरीश और डॉ.अरुण धीमान ने संयुक्त रूप से कहा कि कोई भी पर्व मानव सेवा को समर्पित होना चाहिए। डॉ.सत्यनारायण शर्मा ने पौधा रोपित करते हुए कहा कि ये मानव जीवन के लिए अमूल्य उपहार है। सूबेदार रविद्र कौशिक और कर्म चंद ने साइकिल रैली में भाग लेते हुए कहा कि कोई भी अभियान जनजागृति से ही सम्पूर्ण होता है और पर्यावरण संरक्षण का कार्य सफल होकर रहेगा।