निट में सांस्कृतिक महोत्सव कान्फ्लुएंस का आयोजन
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में कांफ्लुएंस-19 के पहले दिन फोक डांस ग्रुप डांस मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। भारत को जानो व अधिकारी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें क्रमश नमो और हर्ष दहिया विजयी रहे।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में कांफ्लुएंस-19 के पहले दिन फोक डांस, ग्रुप डांस मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। भारत को जानो व अधिकारी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें क्रमश: नमो और हर्ष दहिया विजयी रहे। संस्थान के जुबली हॉल में भी दिन भर एक के बाद एक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा, जिनमें माइम, मूनलाइट सोनाटा, एंटरटेनमेंट क्विज, ओपन माइक प्रमुखी रही। दिन भर प्रतियोगिताओं के आयोजन के पश्चात देर सायं संस्थान के ओपन एयर थियेटर में कोरियानाइट, फोक डांस एवं ग्रुप अरमाडा का आयोजन किया गया। कोरियोनाइट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टीम केएमसी कॉलेज और द्वितीय स्थान टीम गार्गी कॉलेज ने प्राप्त किया। वहीं फोक डांस में टीम चितकारा ने प्रथम और एनबीसी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुव अरमाडा में आईजी डीटीयू को प्रथम और ईनोवर्स को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रथम स्थान बाहरी प्रतिभागी आयुषी एवं द्वितीय स्थान संस्थान की छात्रा दिवी ने प्राप्त किया।