क्रिकेटर इशांत शर्मा ने सपरिवार की पितृ शांति पूजा
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : क्रिकेटर इशांत शर्मा ने वट अमावस्या पर पवित्र सन्निहित सरोवर प
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
क्रिकेटर इशांत शर्मा ने वट अमावस्या पर पवित्र सन्निहित सरोवर पर सपरिवार पितृ शांति व त्रि¨पडी पूजा की। पूजन के उपरांत भंडारा देकर वह वापिस लौट गए। उन्होंने यह पूजा एक बंद कमरे में की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। उनके पूजन कार्यक्रम को पूरी तरह से गुप्त रखा गया था।
तीर्थ पुरोहित मनमोहन शास्त्री ने बताया कि इससे पूर्व क्रिकेटर इशांत शर्मा 21 मई को अपने माता-पिता, पत्नी, भाई व चाचा के साथ सन्निहित सरोवर पर पूजन के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने नव ग्रह पूजन व पितृ शांति पूजा की थी। इस दौरान उन्होंने वट अमावस्या के महत्व के बारे में इशांत शर्मा को बताया था। जिस पर वे बृहस्पतिवार को अमावस्या पर पितृ शांति व भंडारे के लिए आए थे। सुबह ही वे अपनी माता, भाई, पत्नी व चाचा-चाची के साथ सन्निहित सरोवर पर पहुंचे। विधिवत उन्होंने पितृ शांति, त्रि¨पडी पूजा व श्राद्ध किया। 11 बजे भंडारे का भोग लगा कर वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। तीर्थ पुरोहित मनमोहन शास्त्री ने बताया कि इशांत का पूरा परिवार धार्मिक प्रवृत्ति का है। सारे परिवार ने पूरी श्रद्धानुसार पूजन किया।