Move to Jagran APP

किसानों के लिए प्रेरणा बना सीकरी फार्म हाउस

किसानों को अपनी आय को दोगुना करने के लिए फसल विविधिकरण को अपनाना होगा। इसके साथ ही किसानों को अपनी भूमि के स्वास्थ्य को भी ठीक करना होगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Aug 2018 01:04 AM (IST)Updated: Sat, 04 Aug 2018 01:04 AM (IST)
किसानों के लिए प्रेरणा बना सीकरी फार्म हाउस
किसानों के लिए प्रेरणा बना सीकरी फार्म हाउस

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : किसानों को अपनी आय को दोगुना करने के लिए फसल विविधिकरण को अपनाना होगा। इसके साथ ही किसानों को अपनी भूमि के स्वास्थ्य को भी ठीक करना होगा। इसके लिए किसानों को जैविक खाद का प्रयोग करना होगा। शाहबाद के गांव डंगाली के प्रगतिशील किसान कर्ण सीकरी के सीकरी फार्म हाउस किसानों के लिए प्रेरणा बन गया है।

loksabha election banner

अतिरिक्त उपायुक्त अनीस यादव शुक्रवार सुबह सीकरी फार्म हाउस का दौरा करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस दौरान प्रगतिशील किसान कर्ण सीकरी ने खाद बनाने की विधि को विस्तृत रुप से सबके समक्ष रखा और पे¨कग प्रणाली के बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा किसान कर्ण सीकरी ने जैविक शहद, जैविक घी, जैविक सब्जियों, जैविक खाद और फसलों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी है।

एडीसी ने सीकरी फार्म हाउस का अवलोकन करने के बाद कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में जैविक खाद बनाने का प्रोजेक्ट होना अपने-आप में एक बड़ी उपलब्धि है। इस फार्म हाउस से किसानों को किफायती दरों पर जैविक खाद भी उपलब्ध करवाई जा रही है।आज जहां किसान यूरिया व अन्य केमिकल वाली खादों और दवाईयों का प्रयोग करके भूमि के साथ-साथ मानव का स्वास्थ्य भी खराब कर रहे है। इसलिए भूमि के स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए केवल जैविक खाद का प्रयोग करना चाहिए। इससे अच्छी फसल होगी और इस फसल से किसी को कोई नुकसान नहीं होगा। इस मौके पर क्षेत्र के प्रगतिशील किसान मौजूद थे। इससे पहले एडीसी अनिश यादव, एडवोकेट भूषण पाल मंगल ने सीकरी फार्म हाउस में देश के सबसे आधुनिकतम तकनीकी पर आधारित जैविक खाद प्रोजेक्ट का अवलोकन किया। इस दौरान प्रगतिशील किसान कर्ण सीकरी ने खाद बनाने की विधि को विस्तृत रुप से सबके समक्ष रखा और पै¨कग प्रणाली के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा किसान कर्ण सीकरी ने जैविक शहद, जैविक घी, जैविक सब्जियों, जैविक खाद और फसलों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.