सामाजिक मुद्दों के प्रति छात्रों को किया जागरूक
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के विद्यार्थी उत्सव में आए लोगों को जागरूक करने का अनूठा कार्य कर रहे हैं।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के विद्यार्थी उत्सव में आए लोगों को जागरूक करने का अनूठा कार्य कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के यूथ रेडक्रास, पापुलेशन क्लब, समाज कार्य विभाग के विद्यार्थी संयुक्त रूप से नुक्कड़ नाटक, भाषण, सामूहिक चर्चा के माध्यम से लोगों को विभिन्न सामाजिक मुद्दों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। कार्यक्रम सयंोजिका डॉ. विनिता ढींगडा ने बताया कि विद्यार्थी एचआइवी एड्स, घरेलू ¨हसा, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अब तक 15 से अधिक काउंसि¨लग सत्रों के माध्यम से हजारों लोगों को विभिन्न सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूक किया जा चुका है। विभाग के विद्यार्थी पोस्टर, बैनर, स्लोगन व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सामाजिक समस्याओं से लड़ने के लिए जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. सीपी ¨सह ने बताया कि इस समाज कार्य विभाग के विद्यार्थी निरंतर गतिविधियों का आयोजन करते रहते हैं। इसमें सामाजिक समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस कार्य में विभाग के शिक्षक प्रो. दर्शन ¨सह, प्रो. रमेश भारद्वाज, डॉ. ब¨लदर, डॉ. कृष्ण कुमार व शोधार्थी कुमारी अंतिमलता, पुरुषोत्तम, जोन व होशियार ¨सह सहयोग कर रहे हैं।