हिसार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक होगी
कांग्रेस भवन में किसान कांग्रेस के 28 जुलाई को नलवा हिसार में होने जा रहे महासम्मेलन के उपलक्ष्य में बैठक हुई। इसमें किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी सहसंयोजक सुरेश रोड सुरेंद्र दहिया जगत सिंह एवं प्रदेशाध्यक्ष धर्मबीर कौलेखां पहुंचे।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: कांग्रेस भवन में किसान कांग्रेस के 28 जुलाई को नलवा हिसार में होने जा रहे महासम्मेलन के उपलक्ष्य में बैठक हुई। इसमें किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी, सहसंयोजक सुरेश रोड, सुरेंद्र दहिया, जगत सिंह एवं प्रदेशाध्यक्ष धर्मबीर कौलेखां पहुंचे। उन्होंने सरकार पर किसान विरोधी कार्य करने के लिए आरोप लगाए। सोंलकी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, मजदूरों और दलितों के हितों के खिलाफ काम कर रही है और पूंजीपतियों के इशारे पर देश के खजाने को लुटा रही है। केंद्र सरकार की किसान बीमा योजना रफेल से भी बड़ा घोटाला है। बिजली, डीजल, खाद्य के दामों में वृद्धि और दूसरी ओर किसान की फसल का उचित रेट देना तो दूर मार्केट मूल्य पर खरीद तक नहीं करना उनकी बर्बादी का कारण बनता जा रहा है। सोलंकी ने बताया कि हिसार में होने वाले इस महासम्मेलन में किसानों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए देश और प्रदेश स्तर पर आंदोलन चलाए जाने मुहिम की शुरूआत होगी। इस अवसर पर बिमला सरोहा, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष रणसिंह देशवाल, रूबल शर्मा, जिलाध्यक्ष मधुसूदन बवेजा, सुभाष पाली, पार्थ तंवर, सतबीर खेड़ी, पृथ्वी सिंह तुर्क, लक्ष्मीकांत शर्मा, मेहर सिंह रामगढ़ मौजूद रहे। इसके बाद किसान कांग्रेस सेल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी शुक्रवार को सूरजमुखी की खरीद न होने के कारण टंकी पर चढ़े किसानों को समर्थन देने पहुंचे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप