रैली में कांग्रेस की टोपियों व टी शर्ट से रैली में आया नया लुक
जासं, कुरुक्षेत्र : नई अनाज मंडी में संपन्न हुई कांग्रेस नई अनाज मंडी में संपन्न हुई कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी की परिवर्तन रैली की सफलता में युवा कांग्रेस नेता संदीप गर्ग ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। रैली के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता किरण चौधरी की फोटो लगी टोपियों व टी-शर्ट को पहन कर संदीप गर्ग के नेतृत्व में लाडवा से कुरूक्षेत्र रैली स्थल में पहुंचे। इससे एक नया लुक रैली में आया और सारा रंग किरण चौधरी और कांग्रेस के रंग में रंग गया। परिवर्तन रैली में पहुंचने पर किरण चौधरी ने भी संदीप गर्ग की पीठ थपथपाई और इसी तरह से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया
जासं, कुरुक्षेत्र : नई अनाज मंडी में संपन्न हुई कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी की परिवर्तन रैली की सफलता में युवा कांग्रेस नेता संदीप गर्ग ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। रैली के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता किरण चौधरी की फोटो लगी टोपियों व टी-शर्ट को पहन कर संदीप गर्ग के नेतृत्व में लाडवा से कुरूक्षेत्र रैली स्थल में पहुंचे। इससे एक नया लुक रैली में आया और सारा रंग किरण चौधरी और कांग्रेस के रंग में रंग गया। परिवर्तन रैली में पहुंचने पर किरण चौधरी ने भी संदीप गर्ग की पीठ थपथपाई और इसी तरह से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। परिवर्तन रैली के दौरान संदीप गर्ग ने जहां किरण चौधरी को स्मृति चिन्ह भेंट किया वहीं लाडवा क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत करवाया।