कांग्रेस का अध्यक्ष कोई भी बने, चाबी गांधी परिवार के हाथ रहेगी : नायब सैनी
कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद नायब सैनी ने कहा कि राहुल गांधी के त्याग पत्र देने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष कोई भी बने लेकिन चाबी गांधी परिवार के हाथ में ही रहेगी। लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद राहुल गांधी त्याग पत्र देने का नया स्वांग रच रहे हैं। नायब सैनी शाहाबाद में रोड शो से पूर्व विश्रामगृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद नायब सैनी ने कहा कि राहुल गांधी के त्याग पत्र देने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष कोई भी बने लेकिन चाबी गांधी परिवार के हाथ में ही रहेगी। लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद राहुल गांधी त्याग पत्र देने का नया स्वांग रच रहे हैं। नायब सैनी शाहाबाद में रोड शो से पूर्व विश्रामगृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस काल के पिछले दस सालों में जो प्रधानमंत्री थे उन्हें भी गांधी परिवार ने अपनी मर्जी से ही चलाया। 55 साल से कांग्रेस देश पर राज करती आई है। केवल लाल बहादुर शास्त्री ने ही देश के बारे में सोचा था, लेकिन कांग्रेस से बने अन्य सभी प्रधानमंत्रियों ने देश की चिता नहीं की है बल्कि देश में समस्याएं पैदा करने का काम किया है। कांग्रेस की विचारधारा देशविरोधी है इसलिए जनादेश भाजपा के साथ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश व जनता से प्रेम करने वाले व्यक्ति हैं। नायब सैनी ने कहा कि वह हरियाणा की जनता का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने दस की दस सीटें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की झौली में डाली हैं। उनके साथ मौजूद राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि कुछ माह बाद विधानसभा चुनाव आने वाला है और इसमें भाजपा सीटों पर जीत दर्ज करके 1987 का रिकार्ड तोड़ने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिजरपुर, गोपाल राणा, सरबजीत कलसानी, मुलख राज गुंबर, अरूण कंसल, डॉ. नरेंद्र बसंल, मलकीत ढकाला, जगतार सिंह, नीटू राणा, प्रवीन कुमार मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप