देश भर के कांग्रेस नेता जींद में गाड़ ले तंबू फिर भी कांग्रेस की हार निश्चित : बेदी
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि जींद के उपचुनाव में कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला को बलि का बकरा बनाया है और यहां पर भाजपा की जीत निश्चित है।
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि जींद के उपचुनाव में कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला को बलि का बकरा बनाया है और यहां पर भाजपा की जीत निश्चित है। हरियाणा के साथ-साथ देशभर के कांग्रेस नेता भी जींद में तंबू गाड़ ले फिर भी कांग्रेस जीत नहीं सकती। उन्होंने कहा कि रणदीप सुरजेवाला हरियाणा की कांग्रेस मानी जाती है और उपचुनाव में सुरजेवाला की हार के बाद हरियाणा में कांग्रेस का बिल्कुल सफाया तय है।
रविवार को राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। राज्यमंत्री ने जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। राज्यमंत्री ने सभी की समस्याओं को नोट कर अधिकारियों को इनका समाधान तुरंत करने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री बेदी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में विकास की अगली ग्रांट भी आने को तैयार है। आज ऐसी कोई पंचायत नहीं जहां विकास कार्य शेष बचा हो। हरियाणा के इतिहास में भाजपा पहली ऐसी सरकार है जिसने विकास के लिए खजाने के मुंह खोल दिए हैं। कुछ ऐसी पंचायतें भी हैं जहां एक-एक करोड़ की विकास राशि जा चुकी है। पिछली सरकार के समय घोषणाएं तो की गई लेकिन राशि नहीं पहुंची, लेकिन आज अगर जहां घोषणा होती है तो एक सप्ताह के भीतर वहां घोषित राशि पहुंच जाती है। कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार के जनक हैं, इसी कारण आज देश में इसी पार्टी को कोई समर्थन नहीं देता। राज्यमंत्री ने कहा कि शाहाबाद शहर व गांवों में जितने भी विकास के कार्य लंबित हैं उन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। अगर किसी अधिकारी ने विकास को लेकर कोताही की तो उसके खिलाफ कार्रवाई अवश्य होगी।
इस अवसर पर जोगेंद्र रत्ता, मलकीत ढकाला, ¨रकू झरौली, राजबीर दाऊमाजरा, ¨रकू चहल, जंगबीर ¨सह, नरेंद्र पाडलू, हरप्रीत पाडलू, दलजीत बकाना, अमरजीत मामूमाजरा, विक्रम बीबीपुर मौजूद रहे।