कांग्रेस और भाजपा ने सिर्फ योजनाओं के नाम बदले: संधू
इनेलो विधायक जस¨वद्र ¨सह संधू ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने अपने कार्यकाल में शुरू की गई जनहित योजनाओं को अलग अलग नामों से अपनाया जा रहा है।
पिहोवा, संवाद सहयोगी: इनेलो विधायक जस¨वद्र ¨सह संधू ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने अपने कार्यकाल में शुरू की गई जनहित योजनाओं को अलग अलग नामों से अपनाया जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा ने सिर्फ योजनाओं के नाम बदलने का ही कार्य किया। विधायक संधू ने अपने निवास गुमथला गढू में 25 सितंबर को गोहाना में आयोजित सम्मान दिवस को लेकर हलका के विभिन्न गांवों से आए इनेलो पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा चौ. देवी लाल ने काम के बदले अनाज योजना शुरू की थी, यही योजना आजकल पूरे देश में मनरेगा के नाम से चल रही है। वृद्धावस्था सम्मान पेंशन योजना जननायक की कलम से सबसे पहले हरियाणा में ही शुरू की गई थी, आज अलग अलग राज्यों में इसका लाभ बुजुर्ग पुरुष व महिलाएं ले रही हैं, जच्चा-बच्चा योजना आज आप देश के अलग अलग हिस्सों में मातृत्व लाभ संबंधी योजनाओं के नाम से देख सकते हैं। उन्होंने कहा पिहोवा से हजारों की संख्या में इनेलो बसपा कार्यकर्ता गोहाना पहुंचेंगे। इस मौके पर सुरेश नैन, जगतार ¨सह, नसीब नम्बरदार, शीतल राणा, गुल्लू राणा, प्रवक्ता म¨हद्र कंथला उपस्थित थे।