दीपावली पर बीमार साथी के घर जा कर बधाई दी
सीनियर सिटीजन फोरम के सदस्यों ने अपने बीमार साथी के घर जा कर उनका हालचाल पूछा और उन्हें दीपावली की बधाई थी। फोरम के प्रवक्ता इंजीनियर सीपी गुप्ता ने बताया कि फोरम के पूर्व महासचिव डीपी करकरा पिछले एक महीने से बीमार चल रहे हैं।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : दी सीनियर सिटीजन फोरम के सदस्यों ने अपने बीमार साथी के घर जा कर उनका हालचाल पूछा और उन्हें दीपावली की बधाई थी। फोरम के प्रवक्ता इंजीनियर सीपी गुप्ता ने बताया कि फोरम के पूर्व महासचिव डीपी करकरा पिछले एक महीने से बीमार चल रहे हैं। वे पंजाब सरकार में क्लास वन अधिकारी सेवानिवृत हुए हैं। फोरम के प्रधान डॉ. एसी नागपाल, ओपी गुलयानी, उपप्रधान पीके ¨सगला ने घर जाकर उनका स्वास्थ्य के प्रति हाल जाना एवं उनका हौसला बढ़ा कर सम्मानित किया। सभी ने मिलकर दिवाली की बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। डीपी करकरा ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन मे कड़ी मेहनत की और समाजसेवा की। फोरम के प्रधान डॉ. एसी नागपाल ने बताया कि फोरम की ओर से मोबाइल वैन सेवा शुरू की है, जो फोरम के वरिष्ठ नागरिकों के बीमार या असमर्थ होने पर उनकी सेवा के लिए उपलब्ध है।