कामरेड पाल सिंह बने मनरेगा मजदूर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष
कामरेड पाल सिंह को मनरेगा मजदूर यूनियन का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति यूनियन की ओर से मंगलवार को रविदास मंदिर एवं धर्मशाला में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से की गई। इस मौके पर डॉ. सुनीता त्यागी और नरेश बारना को उपप्रधान कैथल से आए फूल सिंह महासचिव स्योंसर के कुलदीप को सचिव नियुक्त किया गया है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
कामरेड पाल सिंह को मनरेगा मजदूर यूनियन का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति यूनियन की ओर से मंगलवार को रविदास मंदिर एवं धर्मशाला में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से की गई। इस मौके पर डॉ. सुनीता त्यागी और नरेश बारना को उपप्रधान, कैथल से आए फूल सिंह महासचिव, स्योंसर के कुलदीप को सचिव नियुक्त किया गया है।
बारना के रामपाल को सहसचिव, बलकार को कोषाध्यक्ष, दिलबाग सिंह को प्रचार सचिव, मेवा राम को कार्यालय सचिव बनाया गया है। राज्य कार्यकारिणी में कैथल की भतेरी और कर्मजीत, सोनीपत से सोनू और सुमित, नरवाना से सुरेश और कमला को स्थान दिया गया है। इस मौके पर सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव भी पास किए गए। सम्मेलन में नरेश बारना, मिस्त्री यूनियन प्रधान करनैल सिंह, जन संघर्ष मंच कुरुक्षेत्र-कैथल के प्रधान संसार चंद्र मौजूद रहे।