छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोपित शिक्षक पुलिस के सामने पेश, कुवि में शिकायत वापिस
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ के मामल
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में आरोपित शिक्षक धीरेंद्र कौशिक मंगलवार को महिला थाने में पुलिस के सामने पेश हो गया। पुलिस ने आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से आरोपित शिक्षक को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं मामले का पटाक्षेप भी हो गया। छात्रा की ओर से विश्वविद्यालय में दी शिकायत को वापस ले लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन को दोनों पक्षों ने लिखित में बताया है कि गलती की वजह से मामला बढ़ा था।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एक छात्रा ने एक शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की थी। छात्रा द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने छात्रा की शिकायत के बाद आरोपित शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मंगलवार को दोनों पक्षों के लोग डीएसपी से भी मिले थे। उससे पहले दोनों पक्षों ने बैठकर मामले में समझौता भी कर लिया। जिसके बाद आरोपित शिक्षक महिला थाने में पेश हुआ। पुलिस ने आरोपित शिक्षक को हिरासत में ले लिया। बुधवार को करेंगे कोर्ट में पेश
महिला थाना प्रभारी प्रवीण कौर ने बताया कि आरोपित शिक्षक डॉ. धीरेंद्र कौशिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बाक्स
छात्रा ने विश्वविद्यालय में दी शिकायत ली वापस वहीं दूसरी ओर मामले में छात्रा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दी शिकायत को वापस ले लिया। कुवि प्रवक्ता डॉ. अशोक शर्मा ने बताया कि छात्रा व शिक्षक दोनों ने लिखित में दिया है कि वे एक दूसरे की बात को समझ नहीं पाए। दोनों पक्षों के परिजनों ने इस संबंध में बैठकर मामले को सुलझा दिया है। अब छात्रा को शिक्षक से कोई शिकायत नहीं है।