विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM सैनी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 75 मीटर के दायरे तक वाहन खड़ा करने की मनाही; ड्रोन पर भी बैन

Published: Mon, 07 Sep 2026 04:27 PM (IST)

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 8 सितंबर को लाडवा कार्यक्रम के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम ...और पढ़ें

सीएम के लाडवा कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम व हेलीपेड के आसपास ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध।

सीएम के लाडवा कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम व हेलीपेड के आसपास ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री नायब सैनी का 8 सितंबर को लाडवा में कार्यक्रम।

  2. कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड के 2 किमी दायरे में ड्रोन प्रतिबंधित।

  3. घातक हथियार, ज्वलनशील पदार्थ, वाहन खड़े करने पर भी रोक।

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लाडवा हलका में आठ सितंबर को एक कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से लाडवा पहुंचेंगे और वापस हेलीकॉप्टर द्वारा ही आगामी स्थान के लिए प्रस्थान करेंगे।

सुरक्षा की दृष्टिगत मुख्यमंत्री के हवाई मार्ग और सड़क मार्ग के प्रस्थान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीएनएसएस 2023 की धारा 163 के तहत आदेश पारित किए गए हैं।

जिलाधीश एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि आठ सितंबर को कार्यक्रम स्थलों व सड़क मार्गों तथा उसके आसपास 75 मीटर के दायरे तक सड़क के दोनों तरफ कोई भी वाहन खड़ा ना करें।

इसके साथ-साथ कार्यक्रम स्थलों व सड़क मार्गों के दो किलोमीटर की परिधि क्षेत्र में लाठी-डंडे, तलवार, गंडासी, ज्वलनशील पदार्थ व अन्य किसी भी प्रकार के घातक हथियार, खुला पेट्रोल, डीजल की बोतल/केन पर प्रतिबंध रहेगा।

इसके साथ-साथ कार्यक्रम स्थल व हेलीपेड स्थल के आसपास ड्रोन व अन्य किसी भी प्रकार के रिमोट चालित यंत्रों पर भी पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। इन आदेशों की अवहेलना में यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 223 के तहत नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।