Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुरुक्षेत्र: CM मनोहर ने "हरियाणा में सिखों की सेवा में खट्टर" पुस्तक का किया विमोचन, चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर विपक्ष को घेरा

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Wed, 31 Jan 2024 02:24 PM (IST)

    Kurukshetra News हरियाणा में सिखों की सेवा में खट्टर पुस्तक का मुख्यमंत्री आज विमोचन करेंगे। प्रशासन की तरफ से कार्यक्रम की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। यह कार्यक्रम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में सुबह 11 बजे होगा। इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। चंडीगढ़ से जन शताब्दी ट्रेन के जरिए कुरुक्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल रवाना हुए।

    Hero Image
    Kurukshetra News: हरियाणा में 'सिखों की सेवा में खट्टर' पुस्तक का CM ने किया विमोचन।

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केवल सिख गुरुओं का इतिहास पढ़ने से कुछ नहीं होगा उनपर अमल करना होगा। गुरुओं के दिए संदेशों का अनुशरण कर उन पर अमल करना होगा। समाजसेवा में आगे आना होगा तथा देश को आगे ले जाना होगा। वह बुधवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगद्गीता सदन में "हरियाणा में सिखों की सेवा में खट्टर"(Khattar book in the service of Sikhs ) पुस्तक का विमोचन के बाद सिख संगत को संबोधित कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह पुस्तक पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला के प्रशासक व लेखक डा. प्रभलीन सिंह द्वारा लिखी गई है। मुख्यमंत्री ने पुस्तक के शीर्षक आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि वह सभी जाति धर्मों के लिए कार्य कर रहे हैं। पुस्तक के शीर्षक से ऐसा लगेगा कि मैं किसी विशेष समाज के लिए कार्य कर रहा हूं।

    उन्होंने पुस्तक के लेखक से शीर्षक बदलने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि "गुरुबाणी की सेवा में मनोहर लाल" किया जा तो ज्यादा अच्छा होगा। कार्यक्रम सिख समाज को साधने का प्रयास किया गया। उनसे पहले आए वक्ताओं ने कहा कि मोदी और मनोहर लाल की सरकार में सिख समाज को पूरा सम्मान दिया जा रहे है।

    यह कार्यक्रम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में सुबह 11 बजे शुरू हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) रहे। बता दें सीएम चंडीगढ़ से जन शताब्दी ट्रेन के जरिए कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए।

    कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के थे पुख्ता इंतजाम

    कार्यक्रम से पहले उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि प्रशासन की तरफ से कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस बारे में अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई हैं। इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिख समाज के लिए अनेकों कार्य किए हैं।

    कुरुक्षेत्र रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता के लिए कोई ना कोई नई चीजें करती है। हमने कल कैबिनेट में बुढ़ापा पेंशन 3000 रुपये करने की मुहर लगा दी है, यह घोषणा मैंने पहले की थी। हरियाणा का बजट सेशन 20 फरवरी से शुरू होगा।

    इस बार का बजट हमारा गरीब के हित में होगा। जिन गाँव में स्पोर्ट्स की फैसिलिटी कम है उसको बढ़ाया जाएगा। हरियाणा के बजट को लेकर मैंने विधायकों और सांसदों को पत्र लिख दिया है कि वो अपने सुझाव दें। जो सुझाव उनके आएंगे उनको देखकर इम्प्लीमेंट किया जाएगा।

    हमने लोक सभा चुनाव को लेकर बिगुल बजा दिया है। इसको लेकर तैयारियां की जा रही है। हरियाणा के सभी लोकसभा के 10 कार्यालय का उद्घाटन कल हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे लगातार चुनावी कार्यक्रम होंगे। मनोहर ने कहा कि आज हमारी दिल्ली में चुनाव को लेकर एक मीटिंग है।

    सीएम चंडीगढ़ से हिसार और हिसार से चंडीगढ़ ट्रेन सुविधा को लेकर भी अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार अब एयरपोर्ट बनाने जा रही है। जो स्वाभाविक है। हिसार एक हब बनने वाला है। स्वाभाविक है कि वहाँ सब प्रकार का यातायात होना चाहिए और हम उसे बढ़ाएंगे भी।

    यह भी पढ़ें: Rohtak: बेखौफ बदमाश! घर में घुसकर बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, फिर हवाई फायर कर हुए फरार

    1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट पर मुख्यमंत्री बोले। कल का बजट अंतरिम बजट होगा। अंतरिम बजट जितनी आवश्यकता होती है उतना ही होता है। हरियाणा के बजट को लेकर उन्होंने कहा कि 20 तारीख से हरियाणा का बजट सेशन शुरू हो रहा है दूसरे शुक्रवार को हरियाणा का बजट आ सकता है।

    बजट को लेकर कमेटियां बनती है। उसके बाद ही इस पर निर्णय लिया जाता है। अरविंद केजरीवाल पर मुख्यमंत्री ने निशाना साधते हुए कहा हमारी चिंता छोड़ दें राजनीति करते रहें। उनको अपनी छाप छोड़ने की बजाय जनता नकार दे तो अच्छा है।

    चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा- नाचना जाने आंगन टेढ़ा इस बात की कहावत हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनमत गठबंधन के पास है ही नहीं, इस तरीके के सपने को क्यों लेते हैं। जब एक बार भारतीय जनता पार्टी का विचार आम आदमी के मन में आता है तो वो जल्दी नहीं निकलता।

    पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला के प्रशासक ने लिखी है पुस्तक

    इस समाज के लोगों को तमाम मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने, समाज के लोगों का मान-सम्मान करने और सिख समाज के लोगों के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने कार्य किए हैं। समाज के लिए किए गए कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला के प्रशासक व लेखक डा. प्रभलीन सिंह द्वारा इस पुस्तक को लिखा है।

    यह भी पढ़ें: Haryana Weekly Weather: शाम को फिर छाई धुंध, IMD ने मौसम को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी; अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम?