Move to Jagran APP

सोलो डांस में छाई करनाल की छोरियां, आर्केस्ट्रा में बीपीआर कुरुक्षेत्र की धूम

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव में आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में हरियाणवी लोकगीत प्रतियोगिता में आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल की टीम को प्रथम आइजी महिला महाविद्यालय कैथल की टीम को दूसरा यूटीडी कुरुक्षेत्र को तीसरा आर्य पीजी कॉलेज पानीपत को चौथा और गांधी आदर्श कॉलेज समालखा को पांचवा स्थान प्राप्त हुआ।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 07:21 AM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 07:21 AM (IST)
सोलो डांस में छाई करनाल की छोरियां, आर्केस्ट्रा में बीपीआर कुरुक्षेत्र की धूम
सोलो डांस में छाई करनाल की छोरियां, आर्केस्ट्रा में बीपीआर कुरुक्षेत्र की धूम

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव में आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में हरियाणवी लोकगीत प्रतियोगिता में आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल की टीम को प्रथम, आइजी महिला महाविद्यालय कैथल की टीम को दूसरा, यूटीडी कुरुक्षेत्र को तीसरा, आर्य पीजी कॉलेज पानीपत को चौथा और गांधी आदर्श कॉलेज समालखा को पांचवा स्थान प्राप्त हुआ। युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो.तेजेंद्र शर्मा ने बताया कि मोनो एक्टिग में गवर्नमेंट कॉलेज हांसी प्रथम, गवर्नमेंट कॉलेज नारनौंद को दूसरा और एसडी पीजी कॉलेज पानीपत को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। फॉक कॉस्ट्यूम पुरूष प्रतियोगिता में गवर्नमेंट कॉलेज जींद को प्रथम, डॉ. बीआर आंबेडकर गवर्नमेंट कॉलेज जगदीशपुरा कैथल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि टिट-बिट्स प्रतियोगिता में बीएआर जनता कॉलेज कौल को प्रथम, गवर्नमेंट कॉलेज हांसी को दूसरा और गवर्नमेंट कॉलेज जींद की टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। हरियाणवी स्किट प्रतियोगिता में एमएनएस गवर्नमेंट कॉलेज भिवानी को प्रथम, आर्य पीजी कॉलेज पानीपत को दूसरा, जाट कॉलेज कैथल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

डीएवी पीजी कॉलेज करनाल को फौजी ताउ के लिए बेस्ट एक्टर के लिए प्रथम, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत को शराबी के रोल के लिए बेस्ट एक्टर के लिए दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। बीएआर जनता कॉलेज कौल को मां के रोल के लिए बेस्ट एक्ट्रैस और जाट कॉलेज कैथल को ताई के लिए बेस्ट एक्ट्रैस के लिए दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। बॉक्स

शॉर्ट फिल्म में आरकेएसडी प्रथम

शार्ट फिल्म हरियाणवी के लिए आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल को प्रथम, यूआइटी कुरुक्षेत्र को दूसरा और गांधी आदर्श कालेज समालखा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। सोलो डांस हरियाणवी महिला प्रतियोगिता में गवर्नमेंट कॉलेज फार वुमन करनाल की टीम को प्रथम, आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल को दूसरा और गुरु नानक ग‌र्ल्स कॉलेज संतपुरा की टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

ओल्ड एंटीक हरियाणवी प्रदर्शनी के लिए आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल को प्रथम, गवर्नमेंट कॉलेज जींद को दूसरा, केएम गवर्नमेंट कॉलेज नरवाना को तीसरा, डीएवी कॉलेज फार ग‌र्ल्स यमुनानगर को चौथा और जेवीएमजीआरआर कॉलेज चरखी दादरी को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ। बॉक्स

बीपीआर के आर्केस्ट्रा की रही धूम

आकेस्ट्रा हरियाणवी प्रतियोगिता में भगवान परशुराम कॉलेज कुरुक्षेत्र को प्रथम, आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल को दूसरा और डीएवी कॉलेज फार ग‌र्ल्स यमुनानगर की टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। फॉक कास्ट्यूम महिला प्रतियोगिता में गवर्नमेंट कॉलेज जींद को प्रथम, एमएनएस कॉलेज भिवानी को दूसरा और टीडीएल गवर्नमेंट कॉलेज फार वुमन मुरथल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.