Move to Jagran APP

मॉडल संस्कृति स्कूल में अंग्रेजी मीडियम में करेंगे बच्चे पढ़ाई

राजकीय स्कूल सेकेंड गेट को राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बनाया गया है। अब स्कूल में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई होगी। साथ ही पहली से 12वीं तक लड़के और लड़कियां एक साथ पढ़ेंगे। अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने के लिए योग्य शिक्षकों की भी नियुक्ति नए सिरे से की जाएगी। इनका चयन मुख्यालय पर कमेटी करेगी। सरकार ने इस पर अपनी मुहूर लगा दी है। शिक्षा विभाग निदेशालय से पत्र आते ही स्कूल को मॉडल संस्कृति स्कूल के रूप में स्थापित कर दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 06:40 AM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 06:40 AM (IST)
मॉडल संस्कृति स्कूल में अंग्रेजी मीडियम में करेंगे बच्चे पढ़ाई
मॉडल संस्कृति स्कूल में अंग्रेजी मीडियम में करेंगे बच्चे पढ़ाई

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राजकीय स्कूल सेकेंड गेट को राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बनाया गया है। अब स्कूल में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई होगी। साथ ही पहली से 12वीं तक लड़के और लड़कियां एक साथ पढ़ेंगे। अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने के लिए योग्य शिक्षकों की भी नियुक्ति नए सिरे से की जाएगी। इनका चयन मुख्यालय पर कमेटी करेगी। सरकार ने इस पर अपनी मोहर लगा दी है। शिक्षा विभाग निदेशालय से पत्र आते ही स्कूल को मॉडल संस्कृति स्कूल के रूप में स्थापित कर दिया जाएगा।

loksabha election banner

विधायक सुभाष सुधा ने बताया कि वह गत दिवस कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के द्वितीय गेट पर स्थित राजकीय स्कूल को मॉडल संस्कृति स्कूल बनाने के प्रस्ताव को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिले थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस पर अपनी मुहूर लगा दी है। प्रस्ताव को जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री ने तैयार किया था। विधायक ने कहा कि कुरुक्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। बच्चे सरकारी स्कूलों में सामान्य फीस देकर अंग्रेजी माध्यम विषय पढ़ेंगे। विधायक ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है।

करीब 2500 बच्चे हैं

प्रिसिपल संतोष शर्मा ने बताया कि स्कूल में पहली से 12वीं तक करीब 2500 बच्चे हैं। स्कूल में जिले का सबसे बड़ा हॉल भी है। यहां पर बड़े आयोजन बेहतर ढंग से किए जाते हैं। स्कूल को मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा मिलना शिक्षा के हित में सराहनीय फैसला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.