बच्चों ने डांस और मॉडलिग में बिखेरा जलवा
सेक्टर 13 के पंचायत भवन में रंगमंच चैरिटेबल ट्रस्ट का वार्षिकोत्सव हुआ। बचों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : रंगमंच चैरिटेबल ट्रस्ट का वार्षिकोत्सव रंगमंच गौरव सम्मान समारोह और द ग्रैंड फिनाले ऑफ कुरुक्षेत्र सेक्टर-13 स्थित पंचायत भवन में आयोजित हुआ। इसमें कुरुक्षेत्र और आसपास के 35 से अधिक विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, मॉडलिग और नाट्य में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्था की सदस्य मायरा ने कृष्ण भक्ति की महिमा को कत्थक नृत्य द्वारा प्रस्तुत किया।
मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर के निदेशक नागेंद्र शर्मा, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण पांचाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हर बच्चे में प्रतिभा छिपी है। उनको मंच पर आना चाहिए। नागेंद्र शर्मा ने नृत्य की बारीकियों के बारे में बताया। निर्णायक मंडल में विशांत शर्मा, सीमा, राजेश कुमारी जांगड़ा, विशू कपूर और यश रहे। मनोज, अमित, शिवानी, धारणा, आदित्य, वंदना सैनी, रित्विक और हीरक सिंह कौशल शामिल रहे। ये रहे परिणाम
ग्रुप-ए से याशिका और अंशिका ने प्रथम व मानिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चैतांश, जैतिक, विजल, आरोही और ओजस्वी को सांत्वना पुरस्कार मिला। ग्रुप-बी में रिया ने प्रथम, लक्की ने द्वितीय, सौम्या, तमन्ना, और गुंजन ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। ग्रुप सी में युगराज ने प्रथम और रामजीत ने द्वितीय पुरस्कार पाया। मॉडलिग में ग्रुप ए में चैतांश ने प्रथम, समायरा ने द्वितीय और कियारा ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। ग्रुप-बी में कुणाली ने प्रथम, हर्ष ने द्वितीय और डिपल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। गायन में गोलू को विशेष पुरस्कार दिया गया।