Move to Jagran APP

अभिनंदन के साथ कार्यकर्ताओं को विस चुनाव के लिए दी मनोहर डोज

लोकसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के लिए कार्यकर्ताओं पर गुलाब वर्षा करने पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें विधानसभा चुनाव को लेकर भी ऊर्जा की डोज दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हार से बौखलाए दूसरी पार्टियों के नेता कार्यकर्ताओं को बरगलगाने-भड़काने का प्रयास करेंगे लेकिन उनके झांसे में नहीं आना है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jun 2019 09:59 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jun 2019 06:35 AM (IST)
अभिनंदन के साथ कार्यकर्ताओं को विस चुनाव के लिए दी मनोहर डोज
अभिनंदन के साथ कार्यकर्ताओं को विस चुनाव के लिए दी मनोहर डोज

पंकज आत्रेय, कुरुक्षेत्र: लोकसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के लिए कार्यकर्ताओं पर गुलाब वर्षा करने पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें विधानसभा चुनाव को लेकर भी ऊर्जा की डोज दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हार से बौखलाए दूसरी पार्टियों के नेता कार्यकर्ताओं को बरगलगाने-भड़काने का प्रयास करेंगे, लेकिन उनके झांसे में नहीं आना है। हमें तीन महीने तक संयम और संतुलन नहीं खोना है। जो वातावरण बना है, उसे विधानसभा चुनाव तक बनाए रखना है ताकि जीत दोहराई जा सके। कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में शुक्रवार देर शाम भाजपा का कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह था, जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पार्टी के बीएलए-टू से लेकर पन्ना प्रमुखों तक को जीत का श्रेय दिया और उन पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता का मानस दूसरी पार्टियों के कार्यकर्ताओं से अलग है। दूसरी पार्टियों में नेता जीत का श्रेय लेते हैं और हार पर लड़ते हैं। खुशी में भी आपा खो देते हैं। जीत हो या हार, उनमें हमेशा सिर फुटोव्वल बनी रहती है। लोकसभा में हार के बाद वे अमर्यादित भाषा प्रयोग करने लगे हैं। विधानसभा चुनाव के चलते अब वे षड्यंत्र रचेंगे, क्योंकि वे तोड़फोड़ की राजनीति में माहिर हैं। वे हमारी कमियां ढूंढेंगे, लेकिन हमें उन्हें कोई मौका नहीं देना है। अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते जाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह लोकसभा चुनाव में सभी दस सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया था, उसी तरह विधानसभा के लिए 75 प्लस का टारगेट है। उनके साथ सांसद नायब सैनी, प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, विधायक थानेसर सुभाष सुधा, विधायक लाडवा डॉ.पवन सैनी, यमुनानगर से घनश्याम दास अरोड़ा, पानीपत ग्रामीण से महिपाल ढांडा भी थे। बॉक्स

भावुक हुए मनोहर

कार्यकर्ताओं को लोकसभा जीत का श्रेय देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल भावुक हो गए। उन्होंने कहा, जिस तरह से पन्ना प्रमुखों ने एक-एक वोटर के पास जाकर भाजपा के लिए वोट करवाया है, उसे देखकर कार्यकर्ता के प्रति नतमस्तक होने का मन करता है। आज चाहे कोई विधायक है या मंत्री, सांसद है या खुद मैं मुख्यमंत्री, सब कार्यकर्ता हैं। इससे आगे कोई कुछ नहीं। लोकसभा की दस सीट जीतना ही परिणाम नहीं रहा है। बड़े अंतर से जीतना महत्वपूर्ण रहा है, जिससे देश के नेताओं के मन में हरियाणा का मस्तक ऊंचा कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.