Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान थानेसर को दी सौगात

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा ने चारों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का माहौल तैयार किया है। इस माहौल ने चारों विधानसभा क्षेत्रों को भाजपा के रंग में रंगने का काम किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यात्रा के दौरान थानेसर हलके को 336 करोड़ 12 लाख रुपये की आठ परियोजनाओं की सौगात दी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 07:00 AM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 07:00 AM (IST)
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान थानेसर को दी सौगात
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान थानेसर को दी सौगात

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा ने चारों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का माहौल तैयार किया है। इस माहौल ने चारों विधानसभा क्षेत्रों को भाजपा के रंग में रंगने का काम किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यात्रा के दौरान थानेसर हलके को 336 करोड़ 12 लाख रुपये की आठ परियोजनाओं की सौगात दी। विधायक सुभाष सुधा ने मुख्यमंत्री की इस यात्रा को विकास यात्रा की संज्ञा दी है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 20 अगस्त को ही गीता स्थली ज्योतिसर की पावन धरा में जल ध्वनि एवं प्रकाश प्रोजेक्ट के उद्घाटन सहित 111 करोड़ 12 लाख रुपये की सात परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद 22 अगस्त को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 225 करोड़ रुपये की ऐलिवेटेड रेल ट्रैक परियोजना की सौगात देकर कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक पन्नों में एक नया अध्याय जोड़ने का काम किया। यह प्रोजेक्ट कुरुक्षेत्र के इतिहास में अबतक का सबसे बडा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। सुधा ने कहा कि इन तमाम पहलुओं को देखते हुए इस बात का आंकलन सहजता से किया जा सकता है कि जन आशीर्वाद यात्रा को लोग विकास यात्रा के रूप में देख रहे हैं। राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, सासंद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, विधायक डॉ.पवन सैनी का कहना है कि जन आशीर्वाद यात्रा निकाल कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले एक ऐसा माहौल तैयार किया है, जिससे भाजपा का 75 प्लस का लक्ष्य सहजता से पूरा हो जाएगा। इस यात्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को एक सूत्र में बांधकर एक नई ऊर्जा भरने का काम किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.