मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा को पूरे प्रदेश से मिल रहा भारी जनसमर्थन : सिंह
लोकसभा के पूर्व सयुंक्त सचिव दल सिंह मल्लाह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में भाजपा की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाई जा रही जन आशीर्वाद यात्रा को प्रदेश में भारी जन समर्थन मिल रहा है।
संवाद सूत्र, बाबैन : लोकसभा के पूर्व सयुंक्त सचिव दल सिंह मल्लाह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में भाजपा की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाई जा रही जन आशीर्वाद यात्रा को प्रदेश में भारी जन समर्थन मिल रहा है। वह बाबैन में भाजपा के मंडल प्रधान सुरेश कश्यप के कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा के पहुंचने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इसके लिए वह कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा को पूरे प्रदेश से भारी समर्थन मिल रहा है इससे साफ जाहिर हो रहा है कि अबकी बार भाजपा की 75 पार सीटें आना तय है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में भाजपा के द्वारा जनता के हितों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई। इस बार प्रदेश के युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। इस मौके पर मंडल महामंत्री विकास शर्मा, शेर सिंह, सतपाल सिंह, बलाती राम, प्रीतम रामशरण माजरा, रमेश शर्मा मौजूद रहे।