Move to Jagran APP

रिहा होने के बाद चढूनी का एलान- सरकार में दम है तो रोककर दिखाए, चार जून को करेंगे कार्यक्रम

Haryana भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी ग्रुप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी को पुलिस ने रिहा कर दिया। इससे पहले किसानों ने अपराध अन्वेषण शाखा का घेराव किया। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए चार जून को कार्यक्रम करने का एलान किया।

By Jagran NewsEdited By: MOHAMMAD AQIB KHANPublished: Sun, 28 May 2023 05:37 PM (IST)Updated: Sun, 28 May 2023 05:37 PM (IST)
रिहा होने के बाद चढूनी का एलान- सरकार में दम है तो रोककर दिखाए, चार जून को करेंगे कार्यक्रम
रिहा होने के बाद चढूनी बोले- सरकार में दम है तो वह उन्हें रोककर दिखाए : जागरण

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता: भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी ग्रुप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी को पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा - दो ने दोपहर डेढ़ बजे रिहा कर दिया। इससे पहले किसानों ने अपराध अन्वेषण शाखा का घेराव किया।

loksabha election banner

इसके साथ ही भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश बैंस और सर्वजात सर्वखाप महिला पंचायत की अध्यक्ष डा. संतोष दहिया के घर के बाहर से भी डेढ़ बजे के करीब पुलिस हटा ली गई।

पुलिस थाना से बाहर निकले भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि सरकार ने उन लोगों को गिरफ्तार किया हैं, जिन्हें गिरफ्तार नहीं करना चाहिए था और उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है, जिनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। प्रदेश भर में भाकियू के पदाधिकारियों को पुलिस ने घरों से उठाकर गिरफ्तार किया। उन्हें भी पुलिस ने अल सुबह पौने पांच बजे घर से गिरफ्तार किया।

सरकार में दम है तो रोककर दिखाए

उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि चार जून को जिला सोनीपत के गांव मुंडलाना में कार्यक्रम कर खिलाड़ियों और पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए किसान पूरी तैयारी से निकलेंगे, सरकार में दम है तो वह उन्हें रोककर दिखाए।

यमुनानगर में भाकियू के जिलाध्यक्ष को हिरासत में लिया

यमुनानगर: दिल्ली में महिला पहलवानों के समर्थन में संसद भवन पर धरना देने से पहले ही भाकियू के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर व मंडल अध्यक्ष पवन दामला को हिरासत में लिया गया। उन्हें शनिवार को शाम छह बजे हिरासत में ले लिया गया था। रविवार को करीब सवा चार बजे उन्हें छोड़ा गया। सदर यमुनानगर थाना से पुलिस उनके घर बातचीत के बहाने पहुंची। पहले पवन दामला को हिरासत में लिया। उसके बाद धौडंग गांव में सुभाष गुर्जर के घर पहुंची। यहां पर उन्होंने पुलिस कर्मियों काे दूध भी पिलाया। दूध पीने के बाद पुलिस उन्हें बातचीत के बहाने अपने साथ ले गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.