धान घोटाले की करवाई जाए सीबीआइ जांच : सैलजा
आíथक मंदी बढ़ती बेराजगारी महंगाई तथा किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा व अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धरना व प्रदर्शन किया। जिलेभर से आए कांग्रेस कार्यकर्ता जाट धर्मशाला में एकत्रित हुए और वहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचे।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : आíथक मंदी, बढ़ती बेराजगारी, महंगाई तथा किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा व अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धरना व प्रदर्शन किया। जिलेभर से आए कांग्रेस कार्यकर्ता जाट धर्मशाला में एकत्रित हुए और वहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचे। चौक पर एसडीएम अश्वनी मलिक को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन से पूर्व जाट धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में करोड़ों रुपये का धान घोटाला हुआ है, और सबसे अधिक धान घोटाला मुख्यमंत्री के गृह जिला करनाल में हुए हैं। उन्होंने सारे घोटालों की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की और कहा कि प्रदेश सरकार के अधिकारी फिजिकल वेरिफिकेशन के नाम पर लीपा-पोती करके खानापूíत करेंगें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भाजपा के खिलाफ वोट मांगे थे आज वही लोग गठबंधन सरकार में भागीदार हैं और यह सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नही है। महाराष्ट्र में हुए राजनीतिक घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए सैलजा ने कहा कि रातों-रात गुप-चुप तरीके से जिस प्रकार एनसीपी के साथ गठबंधन सरकार बनाई है यह सरकार सत्ता का दुरुपयोग है। यदि भाजपा के पास बहुमत था तो उसे पारदर्शी तरीके से सरकार बनानी चाहिए थी।
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार पहली पारी में ही हर मोर्चे पर विफल रही थी और इस बार भी सरकार बनने के कुछ समय पश्चात ही जनता में निराशा छा गई है। पिपली से थर्ड गेट तक पिछले कई महीनों से सड़क की दुर्दशा पर बोलते हुए उन्होने कहा कि ठेकेदार का टेंडर रद्द करने की बात कही जा रही है लेकिन सड़क को बनाने की बात नहीं की जा रही। सरकार को चाहिए कि पीडब्ल्यूडी विभाग से सड़क का निर्माण कराए। लाडवा के विधायक मेवा सिंह ने कहा कि आज हरियाणा में किसानों को लुटा जा रहा है। नमी के नाम पर किसानों से धान की फसल में लगभग 200 रुपये प्रति क्विंटल काटे गए। जिला स्तर पर आयोजित प्रदर्शन में असंध के विधायक शमशेर सिंह गोगी, हरमोहिद्र सिंह चट्ठा, पूर्व सीपीएस रामकिशन, सुलतान जडौला, महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज, पूर्व विधायक जसबीर मल्लौर, राजबीर चौहान, मेहर सिंह रामगढ़, पवन गर्ग, गगनजोत संधू शामिल हुए।