मुख्यमंत्री के दरबार में गूंजेगा सरकारी संपत्ति के नुकसान का मामला
- मामला संज्ञान में आने पर भी अधिकारी कर रहे अनदेखी सड़क चौड़ी करने के नाम पर स्ट्रीट लाइट के खंभों को नष्ट कर सरकारी संपत्ति के नुकसान का मामला मुख्यमंत्री के दरबार में गूंजेगा। भारतीय जनता पार्टी के भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रामपाल पाली ने ही इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री को सौंपने की तैयारी कर ली है।
- मामला संज्ञान में आने पर भी अधिकारी कर रहे अनदेखी जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सड़क चौड़ी करने के नाम पर स्ट्रीट लाइट के खंभों को नष्ट कर सरकारी संपत्ति के नुकसान का मामला मुख्यमंत्री के दरबार में गूंजेगा। भारतीय जनता पार्टी के भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रामपाल पाली ने ही इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री को सौंपने की तैयारी कर ली है। भाजपा नेता ने इस मामले में कुछ अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पहले तो अधिकारियों ने इन खंभों को समय रहते सड़क से हटाया ही नहीं, दूसरा जब पेड़ कटाई करने वाले ठेकेदार ने इन्हें नष्ट कर दिया तो अब इसमें कार्रवाई करने में लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को जल्द मुख्यमंत्री के सामने उठाएंगे।
ज्ञात रहे कि सेक्टर तीन और 30 के बीच से राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचने वाली सड़क को चौड़ा किया जाना है। इसके लिए सड़क के दोनों ओर खड़े पेड़ों को कटवाया गया है। इन पेड़ों को कटवाने से पहले संबंधित अधिकारियों ने मौके से स्ट्रीट लाइट के खंभों को नहीं हटाया। इस लापरवाही के कारण लाखों रुपये के स्ट्रीट लाइट के खंभे टूट गए। कुछ लोगों ने अधिकारियों की इस अनदेखी पर रोष जताते हुए इसका विरोध किया था। लेकिन अधिकारी इसके बावजूद इस मामले में लापरवाही बरत रहे हैं।
-----
वर्जन
उन्हें कुछ लोगों द्वारा इस लापरवाही की जानकारी दी गई थी। यह सरासर सरकारी संपत्ति का नुकसान है। सरकारी संपत्ति का नुकसान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वह इस लापरवाही का मामला मुख्यमंत्री के दरबार में उठाएंगे। इस तरह के कामों से सरकारी की छवि खराब होती है।
रामपाल पाली, जिलाध्यक्ष, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा