पोक्सो एक्ट व बाल विवाह अधिनियम में छह पर केस दर्ज
थाना महिला पुलिस ने पोक्सो एक्ट बाल विवाह अधिनियम व दहेज उत्पीड़न में छह लोगों पर केस दर्ज किया है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : थाना महिला पुलिस ने पोक्सो एक्ट, बाल विवाह अधिनियम व दहेज उत्पीड़न में छह लोगों पर केस दर्ज किया है।
लाडवा निवासी एक महिला ने थाना महिला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि लाडवा निवासी बबली, यमुनानगर निवासी शंटी, टींकू, जसबीर, जसविद्र व अर्चना ने बहला-फुसला कर उसकी नाबालिग बेटी की 14 जून 2019 को शादी करवा दी। शादी के बाद से ही उसकी बेटी को तंग किया जा रहा था। आरोपितों ने उसकी नाबालिग बेटी का यौन शोषण किया। आरोपित लगातार उसकी बेटी को घर से दहेज लाने के लिए कह रहे थे। डिमांड पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जा रही थी। तंग होकर वह 14 फरवरी को लाडवा में उसके पास आ गई। थाना महिला पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ पोक्सो एक्ट, बाल विवाह अधिनियम, दहेज उत्पीड़न व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच एसआइ कमलेश को सौंपी है। पुलिस ने कराए नाबालिग के बयान दर्ज
एसआइ कमलेश ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस ने लड़की के स्वजनों से उसकी जन्मतिथि के सबूत मांगे हैं। जिसके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ाएगी। मामले में अभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।