Move to Jagran APP

कप्तान रानी रामपाल ने दिया नए खिलाड़ियों को हॉकी के गुर

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने नए खिलाड़ियों को हॉकी के गुर दिए। रानी रामपाल ने कहा कि हॉकी खेल के साथ-साथ शिक्षा भी बेहद जरूरी है। सभी खिलाड़ी भारतीय टीम तक नहीं पहुंच सकते। रानी ने कहा आप में से कुछ खिलाड़ी ही भारतीय टीम तक पहुंचेंगे इसलिए अन्य खिलाड़ी शिक्षा के बल पर नौकरी हासिल कर सकते हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 06:10 AM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 06:10 AM (IST)
कप्तान रानी रामपाल ने दिया नए खिलाड़ियों को हॉकी के गुर
कप्तान रानी रामपाल ने दिया नए खिलाड़ियों को हॉकी के गुर

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने नए खिलाड़ियों को हॉकी के गुर दिए। रानी रामपाल ने कहा कि हॉकी खेल के साथ-साथ शिक्षा भी बेहद जरूरी है। सभी खिलाड़ी भारतीय टीम तक नहीं पहुंच सकते। रानी ने कहा आप में से कुछ खिलाड़ी ही भारतीय टीम तक पहुंचेंगे, इसलिए अन्य खिलाड़ी शिक्षा के बल पर नौकरी हासिल कर सकते हैं। हॉकी खेल साधना की तरह है इसलिए अगर इस खेल में सफल मुकाम हासिल करना है तो पूरी तरह से फोकस खेल पर करना होगा। रानी ने अपने जीवन संघर्ष के बारे में बच्चों को बताया और कहा कि वह इसी हॉकी स्टेडियम से हॉकी द्रोण कोच बलदेव सिंह के सानिध्य में खेल कर टीम की कप्तान बनी है । उन्होंने कहा अनुशासन के साथ खेलना होगा और इष्र्या व द्वेष से दूर रहना होगा। रानी रामपाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए रूप में परिवर्तित हुई हॉकी खेल के बारे में नए खिलाड़ियों को बताया। रानी रामपाल ने कोच अमनदीप सिंह और नेहा को कोच बलदेव सिंह की तरह हॉकी का नया इतिहास लिखने के लिए प्रेरित किया और कहा कि वह समय-समय पर बच्चों के बीच में आकर उन्हें अनुभव का लाभ देती रहेंगी। कोच अमनदीप सिंह ने हॉकी खिलाड़ियों की तरफ से कप्तान रानी रामपाल का स्वागत किया और खिलाड़ियों से कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि कप्तान रानी रामपाल उनके बीच में पहुंची हैं।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.