Move to Jagran APP

कोरोना : बोर्ड को भेजे जाएंगे सैनिटाइज उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल

कोरोना वायरस की रोकथाम में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी अहम भूमिका निभा रहा है। बोर्ड ने प्रदेशभर के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को अपने केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाओं के बंडलों को सैनिटाइज कर ही बोर्ड में भिजवाने के निर्देश जारी किए है। ऐसा ना होने पर संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी को बोर्ड कारण बताओ नोटिस जारी कर सकता है। वहीं दूसरी ओर बोर्ड ने मूल्यांकन केंद्रों पर अधिक भीड़ एकत्रित ना करने के भी सख्त आदेश दिए है। इसकी देखरेख करने के लिए सभी मूल्यांकन केंद्रों पर एक बीईओ या एक प्राचार्य को नियुक्त किया जाएगा। 22 अप्रैल को उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल व 2 मई तक सील्ड अंक सूची भी भेजनी होगी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Apr 2020 07:00 AM (IST)Updated: Tue, 21 Apr 2020 07:00 AM (IST)
कोरोना : बोर्ड को भेजे जाएंगे सैनिटाइज उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल
कोरोना : बोर्ड को भेजे जाएंगे सैनिटाइज उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कोरोना वायरस की रोकथाम में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी अहम भूमिका निभा रहा है। बोर्ड ने प्रदेशभर के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को अपने केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाओं के बंडलों को सैनिटाइज कर ही बोर्ड में भिजवाने के निर्देश जारी किए हैं। ऐसा न होने पर संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी को बोर्ड कारण बताओ नोटिस जारी कर सकता है।

loksabha election banner

वहीं दूसरी ओर बोर्ड ने मूल्यांकन केंद्रों पर अधिक भीड़ एकत्रित ना करने के भी सख्त आदेश दिए हैं। इसकी देखरेख करने के लिए सभी मूल्यांकन केंद्रों पर एक बीईओ या एक प्राचार्य को नियुक्त किया जाएगा। 22 अप्रैल को उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल व 2 मई तक सील्ड अंक सूची भी भेजनी होगी। दो चरणों में उठाए जाएंगे उत्तर पुस्तिका के बंडल

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बोर्ड ने निर्णय लिया है कि वह 10वीं व 12वीं कक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल एक ही समय पर ना उठाकर दो चरणों में उठाए जाएंगे। इसके लिए भी बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को ई-मेल के माध्यम से शेड्यूल जारी किया है। जिसके अनुसार ही बंडल उठाए जाएंगे। शेड्यूल अनुसार हिदी व गणित विषय का बैग सुबह नौ बजे से और अंग्रेजी व अन्य विषय के बैग दोपहर बारह बजे से उठाए जाएंगे, ताकि शारीरिक दूरी की पालना हो सके। बोर्ड ने दीं ये हिदायतें

- शारीरिक दूरी का ध्यान रखा जाए।

- सभी बंडल सैनिटाइज किए जाएं।

- सभी को उस निश्चित समय अंतराल पर बुलाया जाए। बंडल देकर तुरंत अपने गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान करेंगे।

- बंडल वितरित करने वाले कर्मचारी भी दस्तानों एवं मास्क का प्रयोग अवश्य करें। सैनिटाइजर की व्यवस्था करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.