Move to Jagran APP

श्रद्धालुओं ने ब्रह्मासरोवर में श्रद्धा की लगाई डुबकी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : मकर संक्रांति का पर्व जिलेभर में धार्मिक एवं पारंपरिक ढंग से

By Edited By: Published: Sun, 15 Jan 2017 12:32 AM (IST)Updated: Sun, 15 Jan 2017 12:32 AM (IST)
श्रद्धालुओं ने ब्रह्मासरोवर में श्रद्धा की लगाई डुबकी
श्रद्धालुओं ने ब्रह्मासरोवर में श्रद्धा की लगाई डुबकी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : मकर संक्रांति का पर्व जिलेभर में धार्मिक एवं पारंपरिक ढंग से मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचे और ब्रह्मासरोवर व सन्निहित सरोवर में श्रद्धा की डुबकी लगाई। भक्तों ने साम‌र्थ्य के अनुसार ब्राह्मणों को दान किया। गोशालाओं में गाय को गुड़ व हरा चारा खिलाया। वहीं बहुत सी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने लोहड़ी व मकर संक्रांति पर कार्यक्रमों का आयोजन किया।

loksabha election banner

लोहड़ी व भगवान सूर्य के उत्तरायण में प्रवेश करने का त्योहार मकर संक्रांति शनिवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। ठंड के बावजूद शनिवार को श्रद्धालु ब्रह्मासरोवर व सन्निहित सरोवर पर स्नान करने के लिए पहुंचे। स्नान के बाद के बाद पित्तरों के निमित्त तर्पण किया। सीनियर सिटीजन फोरम में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर फोरम परिसर में नए भवन की नींव भी रखी गई। इसके लिए सदस्यों ने राज्यसभा सदस्य रामकुमार कश्यप व उपायुक्त सुमेधा कटारिया का आभार जताया। इस मौक पर के सीपी गुप्ता, ओपी गुलियानी, डॉ. रिषीनागपाल, पीके ¨सगला, ओपी भाटिया, बीबी कुकरेजा, मुरारी लाल, एसएन शर्मा, सुरेंद्र गोयल मौजूद रहे।

सेक्टर 29 ग्लोबल सिटी वासी डीजे की धुन पर जमकर झूमे। आरडब्ल्यूए के प्रधान डा. बीके कौशिक ने कहा कि हमें सभी त्योहार मिलजुल कर मनाना चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ हुई। उपाध्यक्ष डॉ. प्रवीण ने कहा कि हमें हर दिन को एक त्योहार के रूप में मनाना चाहिए। सभी ने तिलगुड़ के लड्डू, मूंगफली एवं रेवड़ियों का स्वाद चखा। लोगों ने अग्नि की परिक्रमा कर सभी के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहने की कामना की।

वहीं भारत विकास परिषद में बड़े ही उत्साह के साथ स्वामी विवेकानंद जयंती, लोहड़ी व मकर संक्रांति का आयोजन होटल पर्ल मार्क में किया। कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्र गीत वंदे मातरम से हुआ। इसके पश्चात परिषद परिवार के बालकों ने देशभक्ति गीत, कविता व भजनों से सबको झूमने पर विवश कर दिया। अध्यक्ष अश्वनी अरोड़ा ने गीत के माध्यम से तथा बलबीर ने नीति शतक के श्लोक से लोहड़ी पर बधाई संदेश व्यक्त किए। इसी प्रकार युगल परिवार में डॉ. जवाहर लाल तथा गुलशन गाबा ने गीत व भजन से माहौल को खुशनुमा बना दिया। वहीं राजकीय प्राथमिक पाठशाला डेरा प्रेमनगर किरमिच में भी लोहड़ी व मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में स्कूल में सभी विद्यार्थियों के लिए गर्म कोट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज सेवी व पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य नरेंद्र नैन थे।

इस्माइलाबाद : मकर संक्रांति पर ग्रामीणों ने सवेरे स्नान कर दान किया। ग्रामीणों ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की। वहीं घरों पर खिचड़ी, तिल व तेल आदि का दान किया गया। मकर संक्रांति पर सूर्य उत्तरायण में होता है। इस रोज सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर जाता है। पुराणों के अनुसार इस रोज सूर्य को सवेरे जल अर्पण करने भर से अनेक प्रकार के पुण्य प्राप्त होते हैं। मगर संक्रांति पर सवेरे ही ग्रामीणों ने स्नान आदि से निवृत्त हो कर ब्राह्मणों में वस्त्र व अन्न आदि का दान किया। गुरु गोरखनाथ धाम, प्राचीन शिव मंदिर और बालापुर में महामाया माता बालासुंदरी मंदिर में श्रद्धालुओं ने विशेष पूजन कराए। मंदिरों में गरीबों को भोजन भी कराया गया। बताया जाता है कि मकर संक्रांति के दिन तिल, गुड़, नये वस्त्र, तेल आदि का दान करने से अनेक पाप दूर हो जाते हैं। महिलाओं ने घरों पर पूजन कराए। वहीं समाजसेवी संस्थाओं ने झुग्गी झोपड़ियों में पहुंचकर जरूरतमंदों में वस्त्र दान किए। संस्थाओं ने भी मंदिरों में पूजन में भाग लिया।

बाबैन : हर वर्ष की तरह झंडौला में मंकर संक्राति के मौके पर भंडारा आयोजित किया गया। इस मौके पर पूर्व सरपंच कृष्ण शर्मा ने कहा कि हमें अपने दिनचर्या के कार्यों के साथ-साथ धार्मिक कार्यों के लिए भी समय निकालना चाहिए और अपने साम‌र्थ्य के अनुसार हर संभव सहयोग देना चाहिए। इस अवसर पर कृष्ण चंद शर्मा, रक्षपाल शर्मा, गुरदास शर्मा, डॉ. अशोक शर्मा, राजेश शर्मा, मुकेश शर्मा, रोमी शर्मा, राजीव शर्मा व दिव्यदीप शर्मा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.