Move to Jagran APP

ब्रह्मचारी ने दिए राष्ट्रीय बाढ़ राहत कोष में एक लाख ग्यारह हजार रुपये

भारत साधु समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने केरल सहित देश के अन्य राज्यों में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों को इस दुख की घड़ी में आगे आ कर सहयोग करने का निर्णय लिया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 11:50 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 11:50 PM (IST)
ब्रह्मचारी ने दिए राष्ट्रीय बाढ़ राहत कोष में एक लाख ग्यारह हजार रुपये
ब्रह्मचारी ने दिए राष्ट्रीय बाढ़ राहत कोष में एक लाख ग्यारह हजार रुपये

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : भारत साधु समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने केरल सहित देश के अन्य राज्यों में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों को इस दुख की घड़ी में आगे आ कर सहयोग करने का निर्णय लिया है। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश ¨सगला ने बताया कि ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने बाढ़ पीड़ित लोगों के सहयोग के लिए राष्ट्रीय बाढ़ राहत कोष में एक लाख ग्यारह हजार रूपये का ड्राफ्ट भेजा है। ब्रह्मचारी ने इस सहयोग को बहुत थोड़ा बताते हुए कहा कि जयराम संस्थाएं पूरे देश के नागरिकों के कष्ट को अपना मान कर हमेशा सहयोग के लिए आगे रहती हैं। जयराम संस्थाएं देश के विभिन्न राज्यों में फैली हुई हैं और उनका लक्ष्य ही केवल समाज सेवा है। ब्रह्मचारी ने बताया कि केरल में बाढ़ पीड़ितों को जयराम संस्थाओं द्वारा आगे भी अधिक सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर श्रवण गुप्ता, केके कौशिक, कुलवंत सैनी, राजेंद्र ¨सघल, केके गर्ग, टीके शर्मा, एसएन गुप्ता, पवन गर्ग, सुरेश गुप्ता, ईश्वर गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, सतबीर कौशिक, रोहित कौशिक इत्यादि भी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.