पंजाब को नशा व कांग्रेस मुक्त करना है : भानू प्रताप
पंजाब भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा कि पंजाब को कांग्रेस व नशा मुक्त करना है।
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : पंजाब भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा कि पंजाब को कांग्रेस व नशा मुक्त करना है। भाजयुमो इसी लक्ष्य के साथ काम कर रही है। भाजपा ने यूथ की फौज पूरी सतर्कता के साथ काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह पंजाब से नशे का खत्म नहीं कर सकें। इससे जवान जरूर खत्म हो रहे हैं। भाजयुमो कांग्रेस की नकारात्मक गतिविधियों का पूरा विरोध कर रहा है और युवाओं को जागरूक करने के लिए प्रतिदिन जागरूक शिविर लगा रहे हैं। पंजाब अध्यक्ष ने कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में किसान नहीं बल्कि सोनिया गांधी व राहुल गांधी के इशारे पर कैप्टन अमरेंद्र सिंह कानून का विरोध कर रहे हैं। भानू प्रताप सिंह ने दावा किया कि पंजाब राज्य के सबसे युवा इसमें भाजपा के साथ है और आने वाले समय में एक नई क्रांति लेकर आएंगे। वहीं कर्ण प्रताप सिंह बेदी ने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा युवा मोर्चा एक नई युवा ऊर्जा के रूप में सामने आया है और यह ऊर्जा देश के लिए नया इतिहास लिखने का काम करेगी। इससे पहले शाहाबाद पहुंचने पर कर्ण प्रताप सिंह बेदी ने उनका स्वागत फूल मालाओं से किया। इस दौरान राव पीयूष सिंह, डा. कुशलदीप, गौतम राणा, रवि दामली, अमित सिगला, विकास शर्मा, राकेश गर्ग, मनदीप सिंह, नीटू राणा, जितेंद्र धुराला व अनूप कुमार मौजूद रहे।