Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ता के दरबार में विरोध के सुर

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कार्यकर्ता केवल नारे लगाने के लिए नहीं हैं, कार्य भी होने चाहि

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Mar 2017 12:04 AM (IST)Updated: Wed, 15 Mar 2017 12:04 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ता के दरबार में विरोध के सुर
भाजपा कार्यकर्ता के दरबार में विरोध के सुर

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कार्यकर्ता केवल नारे लगाने के लिए नहीं हैं, कार्य भी होने चाहिए। अफसर उनकी एक नहीं सुनते। मामूली कार्यो को भी टरका देते हैं। शहर या गांव में हो रहे विकास की जानकारी भी नहीं दी जाती। ऐसे में वे पार्टी से क्यों जुड़े रहें। जी हां, यह व्यथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी के सामने रखी। वे कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने के लिए सेक्टर-13 स्थित भाजपा कार्यालय में दरबार लगाने पहुंचे थे। इसमें 150 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं सुनाई।

loksabha election banner

विधायक ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को बड़े ही शांत भाव से सुना और उसके निराकरण का आश्वासन दिया। जिस विभाग से संबंधित कार्यकर्ताओं ने शिकायत रखी उन्होंने अधिकारियों को फोन कर कार्य को लेकर निर्देश दिए।

लाडवा विधायक डॉ. सैनी असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को शांत करने के लिए प्रदेश में सबसे पहले कार्यकर्ता दरबार लगाने की पहल की। सुबह 10 बजे विधायक भाजपा कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ता अपनी-अपनी समस्याएं लेकर विधायक के समक्ष पहुंचे। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने का प्रयास किया। मगर कार्यकर्ताओं ने अफरशाही के हावी होने का दुखड़ा रोते हुए नाराजगी जाहिर की।

किया जा रहा नजरअंदाज

कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे पिछले कई सालों से भाजपा के साथ खड़े हैं, लेकिन अब सरकार आने पर उन्हें नजर अंदाज किया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशियों को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी, परंतु अब उनसे पूछा तक नहीं जा रहा है कि उनकी तकलीफ क्या है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों तक उन्हें सूचना नहीं होती।

नंबरदारी से हटा दिया

एक कार्यकर्ता ने नंबरदारी का दुखड़ा रोते हुए कहा कि उसका दादा तथा बाप गांव के नंबरदार रह चुके हैं, लेकिन अब एक राजनेता की सिफारिश पर किसी दूसरे को नंबरदार बनाया गया है। उसे हलके के नेता के खिलाफ काफी नराजगी जाहिर की। डॉ. सैनी ने कहा कि लाडवा हलके के गांवों में हो रहे विकास कार्य कार्यकर्ताओं की देखरेख में हो रहे हैं और उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, बहादुरपुरा के सरपंच जस¨वद्र ¨सह, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामपाल पाली, सुशील राणा, नप उपाध्यक्ष सुरेंद्र ¨छदा व प्रतीक सुधा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

हर विभाग से संबंधित पहुंची शिकायतें

सेक्टर-13 स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता दरबार में हर विभाग के संबंधित शिकायतें पहुंची । विधायक डॉ. पवन सैनी ने संबंधित विभागीय अधिकारी को साथ ही फोन करके तुरंत निवारण करने के निर्देश दिए। इनमें मुख्य रूप से शुगर मिल, खाद्य आपूर्ति विभाग, तहसील, पुलिस, आंगनबाड़ी, उपायुक्त कार्यालय व पुलिस कार्यालय से संबंधित शिकायतें थीं।

थानेसर हलके के कार्यकर्ता दिखे नाराज

कार्यकर्ता दरबार में थानेसर हलके के कार्यकर्ता काफी नाराज दिखे। खासकर थानेसर हलके के कार्यकर्ता ने गांवों में विकास कार्यों की कोई जानकारी न देने का आरोप भी लगाया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि उनकी अनदेखी की जा रही है, जबकि उन्होंने भाजपा को जिताने में जी-तोड़ से मेहनत की थी। मगर अब सरकार आने पर उनकी समस्याओं का निवारण नहीं किया जा रहा है।

कार्यकर्ताओं ने दिखाया उत्साह

लाडवा विधायक डॉ. सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता दरबार में कार्यकर्ताओं ने पूरा उत्साह दिखाया है। उन्होंने जो समस्याएं रखी हैं, उनका तुरंत निवारण किया गया है। कार्यकर्ता दरबार में न केवल वे कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए हैं, बल्कि उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए हैं। उनका प्रयास रहेगा कि दरबार लगाकर कार्यकर्ताओं की हर समस्या का निवारण किया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.