Move to Jagran APP

भाजपा 403 स्थानों पर करेगी सैल्यूट नेताजी कार्यक्रम

भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक पिपली रोड स्थित मोर्चा कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष रूबल शर्मा की अध्यक्षता में की गई। इसमें कार्यकर्ताओं के साथ आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वीं जयंती और 17 जनवरी को प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के कार्यक्रम को लेकर ड्यूटी लगाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 07:50 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 07:50 PM (IST)
भाजपा 403 स्थानों पर करेगी सैल्यूट नेताजी कार्यक्रम
भाजपा 403 स्थानों पर करेगी सैल्यूट नेताजी कार्यक्रम

फोटो-27

loksabha election banner

-प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ 17 को कुरुक्षेत्र में लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक पिपली रोड स्थित मोर्चा कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष रूबल शर्मा की अध्यक्षता में की गई। इसमें कार्यकर्ताओं के साथ आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वीं जयंती और 17 जनवरी को प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के कार्यक्रम को लेकर ड्यूटी लगाई गई।

रूबल शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के मार्गदर्शन में 23 जनवरी को कुरुक्षेत्र में 403 सहित प्रदेश में 75सौ स्थानों पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को समर्पित सैल्यूट नेताजी कार्यक्रम किया जाएगा। इसी सिलसिले में प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ 17 जनवरी को भाजपा नेताओं के साथ भाजपा जिला पदाधिकारियों और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ पिपली रोड स्थित एक निजी होटल में मोर्चा पदाधिकारियों से रूबरू होंगे। वहीं लाडवा स्थित गठबंधन पैलेस में वर्चुअल बैठक लेंगे। शाहाबाद स्थित शिव मंदिर और पिहोवा टिकरी में खेल मंत्री संदीप सिंह के कैंप आफिस में बैठक लेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने क्रांतिकारी शहीदों को गुमनामी के अंधेरे में धकेला है।

कार्यकर्ताओं में उत्साह

उन्होंने कहा कि भाजपा ने इन शहीदों को देश की जनता के सामने लाने का काम किया है। 23 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस मौके पर जिला प्रभारी धीरज वालिया, सह प्रभारी पुलकित कटारिया, जिला महामंत्री विकास तंवर, महामंत्री अमन भार्गव, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र गोल्डी, कुलदीप मैहला, जसविद्र सैनी, राहुल गुलिया, राहुल सैनी, रविद्र सैनी, आइटी प्रमुख सागर मदान, मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा, अनिल शर्मा और सदस्य सुनील गुर्जर, विक्रम मथाना, प्रिस गर्ग, कोषाध्यक्ष विश्व गोयल, थानेसर मंडलाध्यक्ष दिलेर शर्मा, अभिमन्युपुर के अध्यक्ष गौरव चौहान, ज्योतिसर के मंडल अध्यक्ष राहुल सैनी, कुरुक्षेत्र के मंडल अध्यक्ष पंकज अरोड़ा, बाखली के मंडल अध्यक्ष कर्मवीर जखवाला, धुराला मंडल के अध्यक्ष गौतम राणा, नलवी मंडल के अध्यक्ष गुरनाम कश्यप व लाडवा मंडल के अध्यक्ष चरणजीत सैनी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.